फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में होते हैँ मोदी के खूब चर्चे

Thu, 20 Aug 2015 02:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी लोकप्रिय हैं। वाराणसी में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर लगा तो पाकिस्तानी व्यापारी खुद को यहां आने से नहीं रोक सके। ट्रेड फेयर के साथ ही मोदी के संसदीय क्षेत्र को देखने की लालसा उन्हें यहां खींच लाई। पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उनके मुल्क में भी मोदी के खूब चर्चे होते हैं। एक बड़ी जमात उन्हें बेहद पसंद करती है। वे चाहते हैं कि दोनों मुल्कों में अमन-चैन बना रहे और आपस में बेहतर रिश्ते कायम हों।
विज्ञापन


कभी सीज फायर उल्लंघन तो कभी आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देकर भारत में अशांति फैलाने की कोशिश करने वाली ताकतें जहां यह नहीं चाहतीं कि पाकिस्तान का भारत के साथ रिश्ता सुधरे, वहीं पाकिस्तान की अवाम भारत से अच्छे और मजबूत रिश्ते चाहती है। प्रधानमंत्री मोदी से उन्हें भी उम्मीदें हैं और वह चाहते हैं कि शांति की राह पर भारत-पाक साथ-साथ कदम बढ़ाएं। यहां के बेनियाबाग में लगे इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में आए पाकिस्तानी शिल्पियों और कारीगरों के दल ने बताया कि प्राचीन नगरी काशी के मोदी का संसदीय क्षेत्र बनने के बाद से यहां की चर्चाएं अक्सर उनके बीच होती हैं।

यहां के बारे में उन्होंने काफी कुछ सुन रखा था। यह शहर देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। बताया कि ट्रेड फेयर में पाकिस्तानी शिल्पियों, कारीगरों और खानसामा ने लाहौरी व्यंजनों, साड़ी, सूट, जूते-चप्पल और वहां के शिल्प उत्पादों के स्टाल लगाए हैं। स्टाल संचालकों को इसकी उतनी परवाह नहीं है कि उनका व्यापार कैसा जा रहा है, जितना कि इसका सुकून कि वे प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र में हैं। उन्हें इसकी पूरी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से दोनों देशों के रिश्तों में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें