फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 स्टाल लगाकर बताईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

Thu, 26 May 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। सरकार की दो साल की उपलब्धियों को जन-जन को बताने के लिए झांकियां सजाईं, स्टाल लगाए और नाटक व नृत्य के जरिए लोगों का मनोरंजन किया। अस्सी घाट पर आयोजित इस दो दिनी कार्यक्रम का शुभारंभ भी अनूठे अंदाज में हुआ। समाज के सबसे कमजोर वर्ग के नुमाइंदों मोची, मांझी और डोम से इस कार्यक्रम का शुभारंभ कराया गया।
विज्ञापन



अस्सी घाट पर अलग-अलग मंत्रालयों की ओर से स्टाल लगाकर योजनाओं के बारे में आमजन को बताया गया। इसमें नमामि गंगे, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सांसद आदर्श ग्राम योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री जनधन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, कौशल विकास, स्टार्टअप इंडिया, ई-रिक्शा योजना, किसान बीमा योजना और ई-बोट योजना से जुड़े स्टाल और झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।


शाम छह बजे आमंत्रित मुख्य अतिथियों मुकुंद राम (मोची), बैजनाथ (मांझी), गोपाल निषाद (मांझी), कल्लू (डोम) निशा (डोम) ने संयुक्त रूप से ‘कर्तव्य पथ पर दो वर्ष’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फिर निवेदिता शिक्षा सदन, गोपीराधा इंटर कॉलेज, दीक्षा म्यूजिक अकादमी, कस्तूरबा विद्यालय और अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए मोदी सरकार के दो साल के कामकाज का बखान किया। समारोह में भाजपा के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, विधायक रवींद्र जायसवाल, प्रदीप अग्रहरि, रतन सिंह, शंकर गिरी, सुधीर मिश्र, हंसराज विश्वकर्मा, संजय भारद्वाज, नंदजी पांडेय मौजूद थे। संचालन डॉ. हरेंद्र राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें