फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: यूपी के इस जिले में बनाए जाते हैं मंदिरों के मॉडल, बेहद खास है इसे तैयार करने की प्रक्रिया

Thu, 24 Jul 2025 05:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

चंदौली जिले से मंदिरों के मॉडल की सप्लाई पूर्वांचल समेत कई शहरों में हो रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर और राम मंदिर के मॉडल की डिमांड बढ़ी है। एक महीने में छह से सात हजार पीस की डिमांड हो रही है। 
विज्ञापन
मंदिर के मॉडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वनाथ मंदिर के प्रति लोगों की आस्था और आकर्षण अब एक नए कारोबार का रूप ले चुका है। चंदौली जिले के एक युवा कारोबारी ने अपने क्रिएटिव आइडिया से काशी विश्वनाथ मंदिर के लकड़ी और फाइबर से बने सुंदर मॉडल तैयार कर बाजार में नई पहचान बनाई है। बनारस आने वाले श्रद्धालुओं के बीच यह मॉडल खासा लोकप्रिय हो गए हैं, जिससे हर माह छह से सात हजार पीस तक की डिमांड बनारस सहित अन्य क्षेत्रों में भेजी जा रही है।

विज्ञापन


यह युवा कारोबारी आधुनिक मशीनों की सहायता से मंदिर के मॉडल की कटिंग करते हैं और फिर उन्हें सजाकर बिक्री के लिए तैयार करते हैं। ये मॉडल न केवल घरों की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि लोगों की धार्मिक भावनाओं से भी जुड़ते हैं। कारोबारी के अनुसार, उनके पास 50 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक की रेंज में मंदिर के मॉडल उपलब्ध हैं, जिससे हर वर्ग के लोग इन्हें आसानी से खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़ें; UP: 20 करोड़ रुपये की लागत से वाराणसी में बनेगी नेट जीरो लाइब्रेरी, एक समय में 500 व्यक्ति बैठकर पढ़ सकेंगे 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के मॉडल - फोटो : अमर उजाला
काशी क्षेत्र होने के कारण काशी विश्वनाथ मंदिर के मॉडल की सबसे अधिक मांग है, लेकिन समय-समय पर अयोध्या स्थित राम मंदिर के मॉडल की भी ऑर्डर पर डिमांड आती है। खास बात यह है कि इन मॉडलों को पूरी तरह स्थानीय स्तर पर तैयार किया जा रहा है, जिससे न केवल युवाओं को रोजगार मिला है, बल्कि क्षेत्रीय शिल्प और संस्कृति को भी बढ़ावा मिल रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें