फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर आए बंदी के पास मिला मोबाइल

Wed, 25 Feb 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के कचहरी परिसर में ब्लाक प्रमुख भूरा की गोली मारकर हत्या करने के बाद बनारस की पुलिस सक्रिय हो गई है। एसपी सिटी और एडीएम सिटी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने मंगलवार को कचहरी परिसर में चप्पे-चप्पे की चेकिंग कराई।
विज्ञापन


पेशी पर आए बंदियों की भी चेकिंग हुई। इस दौरान एक बंदी के पास मोबाइल बरामद किया गया। बंदी को चेतगंज थाने का एक सिपाही पेशी पर ले आया था। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। यही नहीं, चेकिंग के बजाय कचहरी गेट पर बात करने में मशगूल दो सिपाहियों के खिलाफ भी रिपोर्ट भेजी गई है।

ब्लाक प्रमुख भूरा की सोमवार को मुरादाबाद में कचहरी में पेशी के  दौरान बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद शासन स्तर से सूबे की सभी कचहरी में चेकिंग करने का निर्देश दिया गया था। एसपी सिटी सुधाकर यादव और एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, सीओ कैंट विनोद सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने मंगलवार की सुबह दस बजे से कचहरी परिसर में चेकिंग शुरू कर दी। कचहरी के अलावा कमिश्नरी, विकास भवन, क लेक्ट्रेट समेत अन्य स्थानों पर भी चेकिंग कराई गई।
विज्ञापन


पुलिस फोर्स केे साथ मौजूद बीडीएस स्क्वाड और डाग स्क्वाड ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। कचहरी में तैनात पुलिसकर्मियों की भी जांच की गई है। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में शांति भंग का आरोपी काफी देर से मोबाइल से बात कर रहा था। पता चला कि चेतगंज थाने के सिपाही रवींद्रनाथ सिंह उसे पेशी पर लाया था।

उधर, स्टेट बैंक के सामने स्थित कचहरी गेट पर तैनात लक्सा थाने के सिपाही संजय प्रताप और कन्हैया प्रताप चेकिंग के बजाए आपस में बात कर रहे थे। सीओ कैंट विनोद कुमार सिंह का कहना है कि तीनों सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें