फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवापुरी स्वास्थ्य केंद्र में खुलेगी एमएनसीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के बेहतर इलाज के लिए अब एमएनसीयू यानी मदर न्यू बार्न केयर यूनिट खोले जाने की तैयारी चल रही है। जिले में ब्लॉक स्तर पर मॉडल ब्लॉक सेवापुरी में फिलहाल यूनिट को स्थापित किया जाएगा। यह ब्लॉक स्तर पर खुलने वाली पहली ऐसी यूनिट होगी, जहां नवजात बच्चे और मां को एक साथ रखा जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की पहल पर दीनदयाल अस्पताल और जिला महिला अस्पताल परिसर में बनी एमसीएच विंग में भी इसी तरह की यूनिट खोली जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि इसके लिए संस्था सेल (कम्यूनिटी इंपावरमेंट लैब) सहयोग कर रही है। इसके माध्यम से ही डाक्टरों, नर्सों व अन्य स्टाफ को ट्रेनिंग देने के साथ ही वार्ड की डिजाइन भी तैयार कराई गई है। एनआईसीयू की तरह एमएनसीयू के संचालन के पीछे शिशु मृत्यु दर में कमी लाना मुख्य उद्देश्य है। संस्था के पदाधिकारियों ने सीएमओ से मुलाकात कर इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें