फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: चार फरवरी से वाराणसी कलेक्ट्रेट में होगा नामांकन, 4949 मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला

Mon, 31 Jan 2022 09:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एमएलसी चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक दल भी प्रत्याशी चयन में जुट गए हैं। इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान हो रहे इस चुनाव पर सियासी दल अपने समीकरण साधने में लगे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी प्राधिकारी निर्वाचन सीट पर वाराणसी, चंदौली और भदोही के 4949 मतदाता एमएलसी के भाग्य का फैसला करेंगे। चार से 11 फरवरी तक वाराणसी कलेक्ट्रेट में इस पद के लिए नामांकन किया जा सकेगा। इसके साथ ही जिले में 11 जगहों पर मतदान बूथ बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


उधर, निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने भदोही और चंदौली के सहायक निर्वाचन अधिकारियों को पत्र लिखकर मतदाताओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी मांगी है। दरअसल, वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन सीट पर निकाय के प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, बीडीसी, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य मतदान कर एमएलसी का चयन करेंगे।

इसके लिए वाराणसी में 11 मतदान बूथ बनाए जाएंगे। इसमें आठ ब्लाक मुख्यालयों के अलावा रामनगर नगर पालिका, नगर निगम वाराणसी और जिला पंचायत पर मतदान बूथ होंगे। इसके अलावा चंदौली और भदोही में 15 बूथ और होंगे। इसमें वाराणसी के 1867,  चंदौली 1725 व भदोही के 1357 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दो कार्यकाल से एक ही परिवार

एमएलसी के दो कार्यकाल पर एक ही परिवार का कब्जा रहा है। स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव 2016 में हुआ था। उस समय निर्दल बृजेश सिंह की जीत हुई थी। इससे पहले उनकी पत्नी अन्नपूर्णा सिंह ने अपना कार्यकाल पूरा किया था। भाजपा ने 2016 के  चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारा था और बृजेश सिंह को ही समर्थन किया था।

सपा ने इस सीट पर पहले अमीर चंद्र पटेल को प्रत्याशी बनाया था। बाद में जब हो-हल्ला हुआ तो फिर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू की बहन मीना सिंह को टिकट दे दिया गया। चुनाव में निर्दलीय बृजेश कुमार सिंह को कुल 3038 वोट मिले थे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की मीना सिंह को 1084 वोट मिले थे।

प्रत्याशी चयन में जुटे सियासी दल

एमएलसी चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक दल भी प्रत्याशी चयन में जुट गए हैं। भाजपा ने पिछली बार इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बृजेश सिंह को समर्थन दिया था और उन्होंने जीत हासिल की थी। मगर, इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान हो रहे इस चुनाव पर सियासी दल अपने समीकरण साधने में भी जुटे हैं। फिलहाल सपा, बसपा, कांग्रेस के साथ ही भाजपा और अन्य दल भी मंथन में जुटे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें