मामले की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई कर सीजेएम ने अग्रिम विवेचना के लिए 14 दिन की रिमांड दूसरी बार बढ़ाई। 14 दिसंबर को दूसरी बार रिमांड पूरा होने पर ऑनलाइन पेशी की गई। मामले में जज ने 10 दिन की रिमांड बढ़ा दी। 24 दिसंबर को सुनवाई होने के बाद तीसरी बार रिमांड बढ़ाई गई।
छह जनवरी को सुनवाई के दौरान चौथी बार रिमांड बढ़ाई गई। विधायक विजय मिश्रा के अधिवक्ता आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरीए पेशी हुई। विवेचक ने जांच पूरी न होने की बात कहकर रिमांड बढ़ाए जाने की मांग की थी। अगली सुनवाई 14 जनवरी को होगी।