फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के बाहर बोले विधायक विजय मिश्र- सरकार कराना चाहती है मेरी हत्या, कभी भी पलट सकती है गाड़ी

Wed, 18 Nov 2020 11:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
कोर्ट में पेश होने के बाहर आते विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र ने विंध्य रेंज के आईजी और भदोही के एसपी पर आरोप लगाया कि उन्होंने पैसे लेकर मुझे फर्जी केस में फंसाया है। रकम लेकर भदोही के अपराधियों को गनर उपलब्ध करा रहे हैं। कहा, सरकार उनकी हत्या कराना चाहती है। हालांकि सीएम योगी के बारे में कहा कि उन पर उन्हें कोई आरोप नहीं लगाना है। क्या पता उनको यह सब जानकारी है भी कि नहीं। 

विज्ञापन


कोर्ट के बाहर पत्रकारों से बातचीत में विजय मिश्र ने आगरा के आईजी और एसपी पर भी लाखों रुपये लेकर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। कहा, मुझे अपनी हत्या का डर है, आगरा के आईजी व एसपी कभी भी उनकी गाड़ी पलटवा सकते हैं। जेल की भी व्यवस्था पर सवाल उठाए।

विज्ञापन


 

विज्ञापन

आरोपों पर विंध्य रेंज के आईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विजय मिश्र ऐसे आरोप लगाते रहते हैं। अगर माफिया इस तरह के आरोप लगाए तो समझ लीजिये पुलिस की कार्रवाई सही दिशा में चल रही है।

भदोही एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि विजय मिश्र के सभी आरोप बेबुनियाद हैं। पुलिस ने जो भी कार्रवाई की है, वह सबूतों के आधार पर की है। रहा सवाल अपराधियों को लाइसेंस देने का तो मेरे भदोही आने के बाद कोई लाइसेंस जारी ही नहीं हुआ। असलहा लाइसेंस जारी करना मेरा काम भी नहीं है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें