जीआईसी में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी का जायजा लेते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
डायरेक्टर ने मंच के पास का टायलेट व अन्य बुनियादी सुविधाओं की जांच की। मिशन की टीम रविवार को रात में ही जिले में आ गई थी। वह अष्टभुजा गेस्ट हाउस में रुकी हुई है। बताया जा रहा है कि 21 नवंबर को सीएम जल जीवन योजना के तहत बनने वाले 21 ओवरहेड टैंकों के लिए शिलान्यास कर सकते हैं। सीएम के आगमन को लेकर पूरे जिले में हलचल मची हुई है।
मिशन की टीम आई है और उसने सोमवार को कई जगह निरीक्षण किया है। सीएम का आगमन प्रस्तावित है। जल जीवन मिशन योजना के लिए शिलान्यास हो सकता है। - यूपी सिंह, एडीएम