फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान भड़के विधायक: मैदान में मिट्टी की जगह मलबा मिलने पर हुए नाराज, ठेकेदार को लगाई फटकार

Sat, 07 Dec 2024 01:10 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मैदान में मिट्टी की जगह मलबा मिलने पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन
सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में कराए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने शुक्रवार को सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। विधायक ने ठेकेदार को फटकार लगाई। मैदान को ऊंचा करने के लिए मिट्टी के स्थान पर मलबा मिलने पर विधायक नाराज हो गए। जलनिकासी के लिए बिछाई गई पाइपलाइन भी टेढ़ी थी। ठेकेदार ने क्षतिग्रस्त चहारदीवारी की मरम्मत भी नहीं कराई थी। बाद में विधायक ने विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को बिना देरी काम पूरा करने को कहा।

विज्ञापन


विधायक ने कहा कि मैदान में मलबा किसी भी तरह से स्वीकार्य नही है। बच्चों को चोट लग सकती है। वर्षा जल के संचयन के लिए वाटर हार्वेस्टिंग का सुझाव भी दिया। इससे पहले महमूरगंज के जनसंपर्क कार्यालय में जनसुनवाई की। तुलसीपुर व मंडुवाडीह से आए सोनू कुमार और सुनील कुमार कन्नौजिया ने परिवार के सदस्यों का नाम राशन कार्ड में न होने की शिकायत की।

रामनगर निवासी राजेंद्र शंकर सिंह पटेल ने रामनगर किले की सड़क पर अवैध दूध मंडी लगने की शिकायत की। मंडुवाडीह निवासी लाल बहादुर ने उनका आयुष्मान कार्ड तकनीकी समस्या के कारण न बनने की शिकायत की। मंडुवाडीह निवासी गोपाल ने बताया कि उनकी आयु 70 वर्ष से अधिक हो गई है। लेकिन अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें