फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miyazaki Mango: मियाजाकी आम की रखवाली कर रहे जर्मन शेफर्ड, वाराणसी आ रहे खरीदार; डेढ़ से दो लाख है कीमत

Fri, 06 Jun 2025 07:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

दुनिया के सबसे महंगे आम को खरीदने के लिए वाराणसी के बबियाव गांव में खरीदार आ रहे हैं। वहीं, इसे लगाने वाले किसान इसकी रखवाली भी कर रहे हैं। जर्मन शेफर्ड को रखा गया है। इस आम की डिमांड ऑनलाइन भी की जा रही है।
विज्ञापन
मियाजाकी की रखवाली कर रहा जर्मन शेफर्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Miyazaki Mango: 'इंसान की बनाई मलाई नहीं खाते, हम आम के मौसम में मिठाई नहीं खाते...।' ये शेर बनारसियों पर काफी मुफीद बैठती है। वैसे तो बनारसी लंगड़ा स्वाद में सबसे तगड़ा माना जाता है, लेकिन जिले में अब उससे भी तगड़ा जायका मिलने की उम्मीद जगी है। 

विज्ञापन


जापानी मूल का मियाजाकी आम जिसे 'भारत में एक नई वरायटी' कहते हैं, उसने जिले के मौसम में उपज देकर अपनी जड़ें मजबूत करनी शुरू कर दी है। दुनिया का सबसे महंगे इस आम की कीमत 1.5 लाख से 2.75 लाख रुपये प्रति किलो तक होती है। 

इसकी उपज देश में बेहतर होने की संभावनाओं के बीच आने वाले दिनों में कीमत में काफी कमी आने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन

ऑनलाइन भी की जा रही डिमांड

आम के पेड़ के पास बातचीत करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
चोलापुर ब्लॉक के बबियाव गांव स्थित जयश्री बाग और नर्सरी में मियाजाकी का पौधा 2021 में प्रगतिशील किसान सगे भाई शैलेंद्र रघुवंशी और सौरभ रघुवंशी के द्वारा पुना की संस्था के माध्यम से जापान से मंगाया गया। 2021 में मियाजाकी का दो पौधा आने के बाद 6 माह उसे अपनी देखरेख में रखा गया। ताकि यहां के वातावरण में वो ढल जाए। 

उसके बाद बाग में दोनों पौधो को लगा दिए गया। हालांकि, एक पौधे से कलम करके 20 पौधे 2023 में लगा दिए गए, जो अगले साल से फल देना शुरू कर देंगे। एक पौधे को इसी तरह से छोड़ दिया गया। जिसमें पहली बार 2024 में एक दर्जन की संख्या में आम का फल आया।

इस साल 2025 में दर्जनों आम आए। लेकिन पौधे में इस समय सात आम फल लिए हुए हैं, जिनके वजन 300 ग्राम तक हैं। इसकी अंतराष्ट्रीय कीमत लगभग 5 से 6 लाख रुपये होगी। मौके पर खरीदार भी पहुंचने लगे हैं, लेकिन अभी बिक्री नहीं हो पाई है। 

इसकी सुरक्षा के लिए सीसी कैमरा सहित मौके पर कुत्ता भी बांध दिया गया है। प्रगतिशील किसान शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कलम कर पौधे तैयार किए जा रहे हैं। जिन्हें 1000 से 1200 रुपए प्रति पेड़ तक बेचा जा रहा है। मेरे पास 50 पौधे तैयार हैं। इन पौधों की डिमांड ऑनलाइन देश के कई कोनों से हो रही है। जिसे भेजा भी जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें