फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एंटी रोमियोः भाई-बहन भी एक साथ निकलने में कतरा रहे

Fri, 24 Mar 2017 08:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एंटी रोमियो स्क्वाड के नाम पर पुलिस के तेवर देखते ही बन रहे हैं। कहीं सकारात्मक असर दिख रहे हैं तो कुछ जगहों पर बेवजह परेशान करने की भी बात भी सामने आई है।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों में पुलिस बिना पहचान पूछे लड़की के साथ चल रहे लड़के को रोमियो समझ परेशान करने लग रही है। कुछ युवतियों का कहना है कि भाई-बहन का एक बाइक पर निकलना भी मुश्किल हो गया है। पुलिस वाले कब कहां रोक लें, ठीक नहीं है।

छात्राओं का कहना था कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन कर अच्छा काम किया है लेकिन पुलिस के इरादे नेक होने चाहिए। वैसे  शहर भर में  पुलिस की एंटी रोमियो टीम द्वारा शोहदों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से लोग गदगद है।
विज्ञापन


बुद्धजीवियों और युवतियों का कहना है कि पुलिस प्रशासन को इस तरह की पहल पूर्व में ही करनी चाहिए थी। ताकि लोगों को भयमुक्त वातावरण मिल सकें। बोले शोहदों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ बोर्ड परीक्षा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध हों, ताकि नकलविहिन परीक्षा संपन्न हो सकें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें