फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-20:वैश्विक अर्थव्यवस्था पर चर्चा के बाद इस काम में शामिल होंगे 19 देशों के डेलीगेट्स

Fri, 24 Mar 2017 08:01 PM IST
टीम डि़जिटल,वाराणसी
विज्ञापन
काशी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होने वाले जी-20 के फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप कॉन्फ्रेंस की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सम्मेलन 28 एवं 29 मार्च को होटल ताज गंगेज में होगा। इसमें अर्न्तराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन से संबंधित 19 देशों के 80 डेलीगेट्स शामिल होंगे।
विज्ञापन


इस कॉन्फ्रेंस में सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था की चुनौतियों तथा समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा होगी। कॉन्फ्रेंस में भाग लेने वाले डेलीगेट्स गंगा में नौका विहार और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का भी दर्शन करेंगे। 28 मार्च को सभी प्रतिनिधि राजघाट से अस्सी घाट तक गंगा में नौका विहार करेंगे।

उधर, सम्मेलन के मद्देनजर केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों की शहर में आवाजाही शुरू हो गई है। केंद्रीय अधिकारियों ने जिला पुलिस के अधिकारियों से कार्यक्रम स्थल और विदेशी मेहमानों के ठहरने और उनके आवागमन के रूट की जानकारी ली।
विज्ञापन


विदेशी मेहमानों के ठहरने वाले स्थानों पर रोजाना सुबह, दोपहर और शाम बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड तलाशी अभियान चलाएंगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाबतपुर एयरपोर्ट से होटल ताज गंगेज स्थित कार्यक्रम स्थल तक चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी।

शुक्रवार को एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
बता दें कि 20 वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नर्स का समूह जी-20 के रूप में जाना जाता है जो विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर्स का एक संगठन है।
विज्ञापन

इसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं जिसका प्रतिनिधित्व यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष और यूरोपीय केंद्रीय बैंक द्वारा किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें