फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: घर से लापता किशोरी झाड़ियों में अचेत अवस्था में मिली, पिता ने चार लोगों पर कराया था मुकदमा

Wed, 15 Sep 2021 01:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

वाराणसी के रामनगर क्षेत्र के कोदोपुर गांव में बुधवार की सुबह एक किशोरी अचेत अवस्था में झाड़ियों में पड़ी मिली। किशोरी के बदहवास मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पहुंची जलीलपुर चौकी पुलिस ने किशोरी को रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर रामनगर थाना प्रभारी अश्विन पांडे और जिला मिर्जापुर के जमालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


अस्पताल के डॉक्टर पीके वर्मा ने किशोरी का प्राथमिक उपचार करने के बाद कबीर चौरा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रामनगर थाना प्रभारी अश्वनी पांडे ने बताया कि किशोरी(15) वर्ष पिछले एक सप्ताह से घर से गायब थी। परिजनों ने खोजबीन की, जब नहीं मिली तो मिर्जापुर जिले के जलालपुर थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पिता ने आरोप लगाया कि वो उसकी लड़की को कहीं ले गए हैं।

उधर जमालपुर थाना एसओ ने बताया कि लड़की के पिता ने अजीत कुमार, कमलेश, सन्जू, सीता देवी के खिलाफ 7 सितंबर को किशोरी को ले जाने का मुकदमा थाने में दर्ज कराया था। सभी अभियुक्त किशोरी के पट्टी दार बताए जाते हैं। इससे पहले भी पीड़ित पक्ष की ओर से इन लोगों के खिलाफ अन्य किसी मामले में थाना जमालपुर में मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें