फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर से गायब किशोरी ने दर्ज कराया बयान, पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज

Fri, 28 Aug 2020 01:19 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से करीब ढाई महीने पूर्व गायब हुई किशोरी वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में मिली। किशोरी ने अपने साथ दुष्कर्म किए जाने की बात पुलिस को बताई। जिसके बाद चुनार पुलिस ने मेडिकल मुआयना कराने के साथ ही गुरुवार को किशोरी का बयान भी कराया।

विज्ञापन


संबंध में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में धारा 366, 376, 3/4 पाक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। अब पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की पड़ताल की जा रही है। कोतवाल ने बताया कि किशोरी ने अपने साथ दुष्कर्म किए जाने की बात स्वीकारी है।

मामले में किशोरी रामनगर के गोलाघाट इलाके में रखी गई थी और वहीं से उसने किसी तरह भाग कर रामनगर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई थी। आशंका जताई जा रही है कि मामले में पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। मामले के संबंध में चुनार कोतवाली में 21 जून को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिसमें किशोरी के 15 जून को घर से लापता होने की सूचना दी गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पिछले 15 अगस्त को रामनगर के मंशा देवी मंदिर के समीप एक किशोरी मिलने पर एसआई अभिनव श्रीवास्तव ने चुनार पुलिस को सौंपा था। तभी से यह चर्चा थी कि नगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने अपने यहां ब्यूटी पार्लर सिखाने के लिए उसे रखा था बाद में गोलाघाट में ही एक मकान में रखा गया था। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

इस दौरान उसे नशीला पदार्थ भी खिलाया जाता रहा। किशोरी की बरामदगी के बाद से ही उसके साथ हैवानियत करने वाले नगर के एक दर्जन लोग फरार हैं। लड़की की आपबीती सुनने के बाद वाराणसी पुलिस ने चुनार पुलिस से संपर्क किया। वहां पता चला कि लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिवारवालों ने दर्ज करा रखी है। मामले में अब लड़की को चुनार पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें