फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म का मामला: जांच रिपोर्ट जल्द सौंपेगी SIT, दर्ज होगा पीड़िता का बयान; CP ने दिए थे निर्देश

Thu, 15 May 2025 04:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के चर्चित मामले में सीपी ने जांच के लिए निर्देशित किया था। यह भी कहा था कि बिना जांच रिपोर्ट के किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी। इस मामले में आरोपी युवकों के परिजनों ने भी ज्ञापन साैंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खजुरी इलाके की 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एसआईटी की जांच खत्म होने के कगार पर है। एसआईटी को अब सिर्फ पीड़िता का बयान दर्ज करना है। उसके बाद एसआईटी के प्रमुख डीसीपी वरुणा जोन जांच रिपोर्ट पुलिस आयुक्त को सौंप देंगे।

विज्ञापन




लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र की युवती 29 मार्च को लापता हो गई थी। चार अप्रैल को वह बरामद हुई थी। पांच अप्रैल को मां के साथ वह लालपुर पांडेयपुर थाने गई। सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 12 नामजद और 11 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने 17 अप्रैल को डीसीपी वरुणा जोन की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय एसआईटी का गठन किया।

विज्ञापन

एसआईटी अब तक जेल भेजे गए 14 आरोपियों, पीड़िता की तीन सहेलियों और 35 स्वतंत्र लोगों का बयान दर्ज कर चुकी है। एसआईटी ने 29 मार्च से 4 अप्रैल तक पीड़िता के मोबाइल नंबर, इंस्टाग्राम अकाउंट और आवागमन से संबंधित 100 सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से डिजिटल फुट प्रिंट तैयार किया। 

आरोपियों के परिजनों द्वारा उनकी बेगुनाही के संबंध में सौंपे गए साक्ष्य का अवलोकन किया। एसआईटी के अध्यक्ष डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि हमारी जांच निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। जल्द ही जांच रिपोर्ट पुलिस आयुक्त को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें