फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, वाराणसी में FIR; मऊ का है आरोपी

Thu, 20 Aug 2026 07:25 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सारनाथ में निकाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुख्य आरोपी शहनवाज आलम उर्फ सागर, उसके पिता मुनीर और बहन सलीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर सारनाथ पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उसके परिजनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


सारनाथ क्षेत्र निवासी पीड़िता के अनुसार, मऊ जिले के मदनपुर डोमनपुरा निवासी शहनवाज आलम उर्फ सागर उसकी चाची का भाई है। उसका पीड़िता के घर आना-जाना था। इसी दौरान शहनवाज ने पीड़िता से निकाह की बात कही। दोनों परिवारों की सहमति भी बन गई थी।

पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2022 में पहली मुहर्रम पर शहनवाज अपने पिता मुनीर और बहन सलीना के साथ उसके घर आया था। आरोप है कि इस दौरान शहनवाज ने जल्द निकाह करने का भरोसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता का आरोप है कि इस कृत्य में आरोपी के पिता और बहन ने भी उसका साथ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी कथित तौर पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता के अनुसार, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वर्ष 2025 तक उसे अलग-अलग होटलों और अन्य स्थानों पर बुलाया जाता रहा और उसका शारीरिक शोषण किया गया।

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि 19 जून 2026 को शहनवाज ने फोन कर कहा कि उसके परिजनों ने उसके लिए दूसरी लड़की तलाश ली है, इसलिए वह उससे निकाह नहीं करेगा। पीड़िता के अनुसार, पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस और उच्च अधिकारियों से की, लेकिन सुनवाई न होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश के बाद सारनाथ पुलिस ने आरोपी शहनवाज आलम उर्फ सागर, उसके पिता मुनीर और बहन सलीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सारनाथ थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों और पीड़िता के आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें