घटना के दौरान किशोरी के रोने की आवाज सुनकर आसपास की महिलाएं मौके पर पहुंचीं। महिलाओं को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। सेमराध से लौटने के बाद मां को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने इसकी सूचना गोवा में मजदूरी कर रहे अपने पति को भी दी। गंभीर हालत में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि मामला परिवार से जुड़ा होने के कारण कुछ परिजन इसे दबाने का प्रयास करते रहे। हालांकि, जब घटना की जानकारी किशोरी के ननिहाल पक्ष को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए।
क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी शिव बहादुर उर्फ टुनटुन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को सीतामढ़ी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है, जबकि पीड़िता का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।