फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसः बदमाशों ने हड़ताल की आड़ में बैंक के स्ट्रांग रूम का दरवाजा तोड़ने का किया प्रयास

Fri, 28 Dec 2018 11:09 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
काटा गया स्ट्रांग रूम का दरवाजा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाराणसी के कैंट थाना की लालपुर पुलिस चौकी से चंद कदम दूर छोटा लालपुर स्थित सिंडिकेट बैंक के स्ट्रांग रूम के दरवाजे को तोड़ने का प्रयास बदमाशों ने किया लेकिन असफल रहे। आशंका जताई गई है कि इसके लिए छेनी-हथौड़ी के साथ ही गैस कटर का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


बैंक के सीसी कैमरे की फुटेज में कैद एक बदमाश की तस्वीर की मदद से कैंट पुलिस उसे चिह्नित करने में जुटी हुई है। घटना को लेकर क्षेत्र के पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

कर्मचारियों की हड़ताल और छुट्टी के कारण मंगलवार और बुधवार को बैंक बंद थे। लालपुर चौकी से चंद कदम की दूरी पर वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग स्थित सिंडिकेट बैंक में गुरुवार की सुबह सफाईकर्मी अजीत रावत साफ-सफाई के लिए गया था।
विज्ञापन


इसी दौरान उसकी नजर बाथरूम की उखड़ी खिड़की और और शीशे के बिखरे टुकड़ों पर पड़ी। अंदर गया तो देखा कि स्ट्रांग रूम के दरवाजे पर छेनी-हथौड़ी से वार करने और काटने जैसा कई निशान थे। साथ ही, मौके पर सरिया पड़ा हुआ था।

अजीत की सूचना पर शाखा प्रबंधक सुमन कुमार और अन्य कर्मचारी पहुंचे। बैंक के सीसी कैमरे के अनुसार चोरी का यह प्रयास 24 दिसंबर की आधी रात बाद किया गया था। बैंक प्रबंधन के अनुसार स्ट्रांग रूम के अंदर लॉकरों में करोड़ों रुपये के जेवरात और नगदी रखी हुई थी।

शाखा प्रबंधक की तहरीर पर कैंट थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस डीवीआर को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। सूचना पाकर क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि बैंक में घुसने वाले बदमाशों की संख्या तीन से चार थी। स्ट्रांग रूम के दरवाजे को गैस कटर से काटने की कोशिश की गई लेकिन बदमाश सफल नहीं हुए।

घुसते ही बदमाश ने तोड़ दी थी एलार्म मशीन

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
सिंडिकेट बैंक के स्ट्रांग रूम का दरवाजा तोड़ने के प्रयास के प्रकरण की कैंट पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो पता लगा कि बदमाशों ने घुसते ही एलार्म मशीन तोड़ दी थी। इसके बाद सीसी कैमरे तोड़े गए और तब जाकर स्ट्रांग रूम का दरवाजा तोड़ने का प्रयास शुरू किया गया।

सिंडिकेट बैंक के सीसी कैमरे के डिजिटल वीडियो रिकार्डर (डीवीआर) को कैंट पुलिस ने खंगालना शुरू किया तो सामने आया कि जैकेट और ऊनी टोपी पहने हुआ एक बदमाश 24 दिसंबर की रात 12:43 बजे के लगभग पीछे के प्लाट से बैंक के बाथरूम में लगी खिड़की को उखाड़ कर अंदर घुसा।

इसके बाद टार्च जलाए हुए दरवाजे के शीशे को तोड़ कर अंदर आया। उसने एलार्म की मशीन के साथ ही सीसी कैमरों को तोड़ दिया और एक कैमरे के ऊपर कपड़ा डाल दिया। इस वजह से रात 1:24 बजे के बाद की फुटेज डीवीआर में नहीं मिली।

वहीं, इंस्पेक्टर कैंट के अनुसार बैंक की सुरक्षा व्यवस्था के लिए नियमानुसार रात में एक गार्ड तैनात होना चाहिए। मगर, सिंडिकेट बैंक के बाहर गार्ड नहीं तैनात था। इस संबंध में पूर्व में भी बैंक अधिकारियों को बताया और समझाया गया है।

पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने बैंक की रेकी की थी। सीसी फुटेज में कैद बदमाश अंदर घुसा तो उसने सबसे पहले एलार्म मशीन को तोड़ा। इसके बाद कैमरों के पास बारी-बारी से जाकर उन्हें तोड़ा। इससे ऐसा प्रतीत हुआ कि बदमाश बैंक में ग्राहक के तौर पर आए रहे होंगे और सब कुछ देख-समझ कर वारदात की योजना बनाए होंगे।
विज्ञापन

एक महीना पहले कपसेठी में स्ट्रांग रूम तोड़ने का हुआ था प्रयास

ठंड के बढ़ने के साथ ही जिले में रात के समय आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों में तेजी आई है। इसकी अहम वजह रात्रिकालीन गश्त के प्रति पुलिस की घोर लापरवाही है जिसके चलते जिले में रोजाना कोई न कोई दुकान या मकान चोरों का निशाना बना रहा है।

सिंडिकेट बैंक में चोरी की घटना से एक माह पहले 23 नवंबर की रात कपसेठी चौराहा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा की खिड़की काट कर स्ट्रांग रूम तोड़ने का प्रयास किया गया था। इससे पहले 20 जनवरी 2018 की रात मलदहिया लोहामंडी स्थित इलाहाबाद बैंक में ड्रिल मशीन से लॉकर तोड़ने का प्रयास किया गया था।

10 जुलाई 2017 को दानगंज बाजार स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सेंध काट कर चोरी का प्रयास किया गया था। सितंबर 2015 में सारनाथ के आशापुर स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में स्ट्रांग रूम का दरवाजा गैस कटर से काट कर लाखों के आभूषण और नगदी चुराई गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें