फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंटः ईस्ट जोन का अटल-अजीत ट्रॉफी पर कब्जा

Fri, 28 Dec 2018 11:08 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विजेता ट्रॉफी के साथ खिलआड़ी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाराणसी के सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्टेडियम में गुरुवार को वेस्ट और ईस्ट जोन के बीच हुआ टी-20 नेशनल दिव्यांग प्रतियोगिता का फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा। हाथ से निकल रहे मैच को जीत ईस्ट जोन की टीम ने अटल-अजीत मेमोरियल ट्रॉफी-2018 पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


मौसम को देखते हुए फाइनल मैच 18-18 ओवर का कर दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट जोन ने आठ विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए। इसमें नौ अतिरिक्त रन शामिल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट जोन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट के नुकसान पर जीत के मुहाने पर पहुंच गई।

उसे 12 गेंद पर 11 रन की आवश्यकता थी। लेकिन शुरू में दो कैच छोड़ने के बाद ईस्ट जोन के खिलाड़ियों ने दमदार वापसी की। 17वें ओवर में दो विकेट चटकाकर मैच में वापसी कर ली। इससे वेस्ट जोन के बल्लेबाज उबर नहीं पाए।
विज्ञापन


17.3 ओवर में ही 10 अतिरिक्त रन के साथ 96 रन पर ही पूरी टीम आउट हो गई और ईस्ट जोन ने आठ रन से जीत के साथ ट्रॉफी हासिल कर ली। 21 रन और तीन विकेट लेने वाले अमित कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले दूसरा सेमीफाइनल महात्मा गांधी विद्या पीठ में सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला गया। ईस्ट जोन ने सात विकेट के नुकसान पर 136 रन का बनाए। जवाब में सेंट्रल जोन की टीम  59 रन पर ही सिमट गई।

ट्रॉफी की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी साउथ और नार्थ जोन टीम के बीच मैच सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्टेडियम में खेला गया। साउथ जोन की टीम सभी विकेट खोकर 59 रन बना सकी। नार्थ जोन की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

आसिफ चुने गए मैन ऑफ द सीरीज

अटल-अजीत मेमोरियल ट्रॉफी-2018 - फोटो : amar ujala
प्रतियोगिता में 86 रन और 11 विकेट लेने वाले वेस्ट जोन के आसिफ को मैन ऑफ द सीरीज, नौ विकेट लेने ईस्ट जोन के मनीष को बेस्ट बॉलर, 80 रन बनाने वाले ईस्ट के समरेस को बेस्ट बैट्समैन का खिताब दिया गया। प्रतियोगिता के लिए जोन वार खिलाड़ियों को बांटा गया था।

ईस्ट जोन में पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, सिक्किम, वेस्ट जोन में महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, नार्थ जोन में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, साउथ जोन में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और सेंट्रल जोन में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया।  विजेता और उप विजेता टीम को पूर्व क्रिकेटर स्वर्गीय अजीत वाडेकर की पत्नी रेखा वाडेकर, बेटी करिश्मा वाडेकर, पुत्र विपुल वाडेकर ने ट्राफी प्रदान की। ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें