फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बदमाशों का दुस्साहस: महिला के गले पर झपट्टा मारकर छीन ली सोने की चेन, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Sat, 12 Oct 2024 10:59 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यही वजह है कि अस्पताल में भतीजे को भर्ती कराई हुई महिला कुछ सामान लेने बाहर निकली तो बदमाशों ने उसकी चेन छीन ली। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पहड़िया में अस्पताल में भर्ती भतीजे के लिए सामान लेने निकली महिला के गले पर झपट्टा मार कर बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। घटना की सूचना मिलने के बाद सारनाथ थाने की पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


राजातालाब थाना क्षेत्र के सबलपुर बेनीपुर की रहने वाली संध्या यादव का भतीजा पहड़िया स्थित एक निजी अस्पताल में बीते मंगलवार से भर्ती है। जरूरत का कुछ सामान लेने के लिए संध्या पंजाब नेशनल बैंक पहाड़िया के बगल में एक जनरल स्टोर पर गई थी।

सामान खरीदते समय पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आकर जनरल स्टोर के सामने खड़े हुए। उनमें से एक बदमाश बाइक से उतर कर जनरल स्टोर पर आया और संध्या यादव के गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन छीनकर पांडेयपुर की तरफ भाग निकले। 
विज्ञापन


विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मौके पर प्रभारी निरीक्षक सारनाथ फोर्स के साथ पहुंचे। दो सिपाहियों को सिगरा स्थित सिटी कमांड सेंटर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें