संजय तिवारी ने बताया कि रविवार की भोर 3:15 बजे उन्हें घटना की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि तीसरे-चौथे दिन गैस सिलिंडर का वाहन एजेंसी पर आता है। गोदाम में मिले खाली सिलेंडरों की संख्या 628 है। भरे हुए 167 सिलिंडर मिले हैं। गोदाम से बदमाश 147 सिलिंडर ले गए हैं। एक सिलिंडर एजेंसी के बगल में बदमाशों के ले जाने के दौरान गिर गया था।
अधिकारी बोले
घटना संदिग्ध प्रतीत हुई है। 147 भरे गैस सिलिंडर ले जाने के लिए बड़े वाहन के साथ पर्याप्त समय भी चाहिए। घटनास्थल और सड़क किनारे लगे सीसी कैमरों से कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -प्रमोद कुमार, डीसीपी गोमती जोन