फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: चच्चा दा हम स्टार्ट कर देई... कहकर बाइक ले भागा बदमाश, पीड़ित ने पड़ोसी से मांगी थी मोटरसाइकिल

Wed, 22 May 2024 10:44 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में एक व्यक्ति बाइक स्टार्ट कर रहा था, कई बार किक मारने पर भी नहीं हुआ तो वहां मौजूद एक युवक ने मदद की बात कही। वह स्टार्ट करने के बहाने बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के गौर मधुकरशाहपुर गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में बाइक स्टार्ट कर रहे व्यक्ति से एक युवक ने कहा कि चच्चा दा हम स्टार्ट कर देई। फिर बाइक स्टार्ट होने पर उसे लेकर भाग गया। पीड़ित ने मिर्जामुराद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


यह है मामला
गौर मधुकरशाहपुर गांव निवासी रामसूरत उर्फ पखंडी बिंद की बेटी की विदाई के समय दरवाजे पर खड़ी बाइक को पड़ोसी ने मिर्जामुराद बाजार जाने के लिए मांगा। उन्होंने किक मारा, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हुई। इस पर पास में ही खड़े एक युवक ने कहा कि चच्चा दा हम स्टार्ट कर देई।
 
युवक ने कई बार किक मारी तो बाइक स्टार्ट हो गई। इसके बाद उसने कहा कि इसे थोड़ा रवा करना होगा और बाइक लेकर निकल गया। काफी देरी के बाद भी युवक बाइक लेकर नहीं आया तो पखंडी बिंद ने खोजबीन शुरू कराई। मगर, युवक और बाइक का पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पखंडी ने बताया कि बाइक गांव के ही राजकुमार की थी। बेटी के ब्याह में भागदौड़ के लिए वह राजकुमार से बाइक मांग कर अपने घर लाया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें