फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली स्टेशन पर वारदात: शिवगंगा एक्सप्रेस से बनारस के ज्वेलर्स के एक करोड़ का जेवरात ले भागा बदमाश

Mon, 22 Aug 2022 09:21 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शिवगंगा एक्सप्रेस में हीरे और सोने के आभूषण से भरा बैग सीट के नीचे रखकर सराफा कारोबारी बाथरूम गया था। वापस लौटा तो बैग गायब था।
विज्ञापन
शिवगंगा एक्सप्रेस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस के सराफा कारोबारी के एक करोड़ के जेवरात नई दिल्ली स्टेशन पर शिवगंगा एक्सप्रेस से बदमाश ले भागा। हीरे और सोने के आभूषण से भरा बैग ट्रेन की सीट के नीचे रखकर कारोबारी दिलीप सिंह बंटी बाथरूम गए थे। वापस लौटे तो बैग गायब था। चांदनी चौक से आभूषण की खरीदारी कर दिलीप बनारस लौट रहे थे। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


वाराणसी के लक्सा निवासी दिलीप सिंह का गोविंदपुरा में अमरनाथ ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है। पीड़ित दिलीप के अनुसार वह 19 अगस्त को दिल्ली में रहने वाली अपनी बहन के घर गए थे। शनिवार दोपहर चांदनी चौक के कूंचा महाजनी में दो सराफा कारोबारियों से करीब ढाई किलो हीरे और सोने के आभूषणों की खरीददारी की। इनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।

पुलिस ने सीसी कैमरों को खंगाला
शाम को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शिवगंगा एक्सप्रेस में बनारस के लिए सवार हुए। ट्रेन में सीट के नीचे आभूषण से भरा बैग रखा। बैग गायब होने पर सह यात्रियों से पूछताछ की तो एक बुजुर्ग ने बताया कि एक युवक बैग लेकर ट्रेन से उतरा है। काफी खोजबीन के बाद भी युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा कारोबारी दिलीप सिंह - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस को चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने स्टेशन सहित प्लेटफार्मों पर लगे सीसी कैमरों को भी खंगाला। पीड़ित दिलीप के अनुसार आभूषण अन्य व्यापारियों के थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें