फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर : बिजली गिरने से भाई-बहन समेत छह की मौत, 24 से ज्यादा झुलसे

Sat, 04 Jul 2020 09:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

  • देहात कोतवाली के टांड गांव में किशोर की मौत 
  • लालगंज के नदगहना, मड़िहान के रामपुर रेक्शा, गुलालपुर में तीन की मौत
  • मड़िहान के ददरा पहाड़ी गांव में भाई-बहन की मौत
  • 50 से ज्यादा पशुओं की हुई मौत
विज्ञापन
बिजली - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की शाम को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से भाई बहन समेत छह की मौत हो गई। इसमें 50 से ज्यादा पशुओं की भी मौत हो गई और 24 से ज्यादा लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। 

विज्ञापन


बिजली की चपेट में आने से देहात कोतवाली के टांड गांव निवासी किशोर, मड़िहान के ददरा पहाड़ी गांव में भाई-बहन, रामपुर रेक्शा गांव में किसान, गुलालपुर गांव में युवक और लालगंज के नदगहना गांव में युवक की मौत हो गई। जिगना, विंध्याचल आदि क्षेत्रों में आकाशीय बिजली से पशुओं की मौत हो गई। 


देहात कोतवाली क्षेत्र के टांड गांव निवासी 14 वर्षीय सोनू पुत्र भुंवर घर से 100 मीटर दूर आम के बगीचे में था। शाम को बारिश होने पर पेड़ के नीचे रूक गया। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाते, तब तक उसने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

राजगढ़, क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत के साथ सात लोग झुलस गए। झुलसे लोगों का उपचार सीएचसी राजगढ़ में हो रह है। क्षेत्र के ददरा पहाड़ी गांव में  शनिवार शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से अपने दरवाजे पर खेल रहा 10 वर्षीय पवन पुत्र विजय और उसकी बहन 14 वर्षीय पूनम झुलस गए। परिजन आनन-फानन में राजगढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी हदसा हुआ। इसमें शिवप्रसाद 55 वर्ष पुत्र रामेश्वर, कुंदन 25 वर्ष पुत्र शिव प्रसाद निवासी भवानीपुर, शहाबुद्दीन 26 वर्ष पुत्र उस्मान, बाल गोविंद 26 वर्ष पुत्र राम नारायण, रामपाल 30 वर्ष पुत्र चंद्रभान निवासी दरवान, खेत में काम कर रहे थे। सोनभद्र जिले के मगरदहा गांव में घर में बैठे जयदीप (13) पुत्र रमेश कुमार व सत्येंद्र (32)  पुत्र राम टहल भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। सभी घायलों को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

लालगंज थाना क्षेत्र के नदगहना गांव में काम करते समय आकाशीय बिजली गिरने से धोबहा देवघटा निवासी वीरेंद्र 32 वर्ष पुत्र अवध नारायण और करिश्मा पत्नी महेश 30 वर्ष झुलस गई। ग्रामीण दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए ले गए। चिकित्सकों ने विरेंद्र को मृत घोषित कर करिश्मा को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई।  कोठी निवासी 35 वर्षीय विनोद कोल  ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते समय झुलस गया। उसे उपचार के लिए मंडलीय  चिकित्सालय ले गए।

मड़िहान थाना क्षेत्र के रामपुर रेक्शा गांव निवासी 45 वर्षीय बालनाथ गांव में ही दुकान से सामान लेकर गांव के बीचो बीच बने पोखरा पर रास्ते से घर वापस जा रहे थे। जैसे ही पुलिया के पास पहुंचे तभी अचानक तड़की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मड़िहान थाना क्षेत्र के गुलालपुर निवासी 25 वर्षीय पिंटू पुत्र रामचरन खेत से घर की ओर लौट रहा था कि आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

लालगंज थाना क्षेत्र के नेवढ़िय निवासी राजकुमार की 14 वर्ष पुत्री आत्मा घर के बरामदे में बैठी थी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गई। क्षेत्र के बोदा खुर्द निवासी 25 वर्षीय सरिता पत्नी अशोक यादव घर के दरवाजे पर खड़ी थी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गिरकर बेहोश हो गई। मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा कला निवासी 32 वर्षीय छब्लू पुत्र कन्हैयालाल अपने पशुओं को खेत में चराते समय झुलस गया। उसकी एक गाय की मौत हो गई।

लालगंज थाना क्षेत्र के राह कला घोघिया में विजय पंडित की गाय, बोदा कला निवासी बैजनाथ प्रजापति की खूंटे में बंधी दो भैंसों की भी मौत हो गई। लालगंज थाना क्षेत्र के  रामपुर अतरी में हृदय गेंदा सेवा समिति फार्महाउस का ट्रांसफार्मर व कोटवां में ट्रांसफार्मर भी आकाशीय बिजली से जल गया । जिगना, थाना क्षेत्र के बजटा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 30 वर्षीय सरोजा देवी पत्नी तीर्थराज पाल गम्भीर रुप से झुलसने के बाद बेहोश हो गई। उनकी तीन बकरियां झुलस गई।

उसी गांव की 25 वर्षीय गीता देवी पत्नी सुरेश पाल मामूली रूप से झुलस गई है। विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के डडवा पकसेडा निवासी फौजदार की भैंस की मौत हो गई। नदिनी गांवमें आकाशीय बिजली गिरने से समई सरोज की 15 भेड़ व बकरी झुलस कर मर गई। मड़िहान थाना क्षेत्र  के कलवारी के पुरवा गुरुदेव नगर निवासी 60 वर्षीय रामदिहल अपने पशुओं को लेकर सिवान में चराने  गए थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई और पशुपालक बिजली के झटके से अचेत हो गया।

धुरकर के पुरवा खदहवा गांव निवासी 35 वर्षीय सुरेश  पुत्र रामफेर अपने घर के ओसार में बैठा था कि वज्रपात से गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हलिया थाना क्षेत्र के चार अलग अलग गांव में शनिवार की शाम गरज चमक के साथ बारिश होने पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नौ लोग झुलस गए। सभी को उपचार के लिए हलिया पीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के हथेड़ा गांव निवासी अभिषेक कुमार 16 वर्ष, आशा देवी 30 वर्ष, बरी निवासी धनपत्ति 50 वर्ष, राधा 15 वर्ष, हथेड़ा निवासी 32 वर्षीय आरती, हरसण निवासी 30 वर्षीय पानमति,  बसुहरा निवासी शशिकांत 35 वर्ष, ओम नारायण 38 वर्ष,  हथेडा निवासी राधा 20 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे लोगों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में उपचार चल रहा है। डा.  अभिषेक जायसवाल ने बताया कि हालत सामान्य बनी हुई है। 

39 बकरियों की मौत, तीन झुलसी
लालगंज क्षेत्र में शनिवार को पांच बजे के आसपास गंगहरा कला निवासी गिरजा शंकर अपने बकरियों को चराने गए गया था। इसी दौरान बरसात होने लगी। बकरियां भागकर पेड़ के नीचे जा खड़ी हुई। वज्रपात से 42 बकरियों में से 39 की मौके पर मौत हो गई।  तीन बकरियां झुलस गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें