फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: जिला खनन अधिकारी पंकज सिंह का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में कोरोना से निधन 

Sat, 15 May 2021 04:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

पंकज सिंह दो साल पहले मिर्जापुर में जिले में खनन अधिकारी के पद पर तैनात हुए थे। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी थी। इसके बाद उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पंकज सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में जिला खनन अधिकारी पंकज सिंह का शनिवार को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद एल-टू अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार को वाराणसी रेफर किए जाने के बाद शनिवार की दोपहर एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया और विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


बिहार के भागलपुर जिले के मूल निवासी पंकज सिंह(50) दो वर्ष पूर्व जिले में खनन अधिकारी के पद पर तैनात हुए थे। एक पखवारा पूर्व उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में उनको तकलीफ होने पर कोविड जांच कराई गई। बीते 29 अप्रैल को उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर उनको ट्रामा सेंटर के एल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार आया, पर कुछ दिन बाद फिर से उनकी हालत बिगड़ने लगी। शुक्रवार की सुबह हालत गंभीर होने पर उनको रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें वाराणसी के एपेक्स अस्पताल में ले गए। जहां शनिवार की दोपहर उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत होने पर परिवार में कोहराम मचा है। विभाग व जिले में भी शोक की लहर दौड़ गई है। सीएमओ डाक्टर पीडी गुप्ता ने बताया कई दिनों से ट्रामा सेंटर के एल-टू अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार को उनको रेफर किया गया था। वाराणसी के एपेक्स अस्पताल में शनिवार की दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें