फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: अक्षय तृतीया पर मां विंध्यवासिनी धाम में उमड़े श्रद्धालु, दर्शन के लिए रात से लगी लाइन

Sun, 23 Apr 2023 02:26 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

मंगला आरती श्रृंगार के उपरांत दर्शन पूजन का दौर शुरू हुआ। जो देर दोपहर तक अनवरत जारी रहा। मंदिर परिसर में घंटे और जयकारों के बीच भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर मां विंध्यवासिनी धाम में उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय तृतीया तिथि पर मां विंध्यवासिनी माता दरबार में दर्शन पूजन के लिए भक्तों का रेला लगा रहा। रात से हि विन्ध्य धाम में दर्शन पूजन के लिए भक्त पहुंचने शुरू हो गए। रविवार की वजह से लोग परिवार के साथ दर्शन पूजन को पहुंचे।

विज्ञापन

मंगला आरती श्रृंगार के उपरांत दर्शन पूजन का दौर शुरू हुआ। जो देर दोपहर तक अनवरत जारी रहा। मंदिर परिसर में घंटे और जयकारों के बीच भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2023: बनारस के लिए गोल्डन डे रहा अक्षय तृतीया, 150 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया। इसी क्रम में भक्तों ने अष्टभुजा और कालीखोह मंदिर में भी शीश नवाया। लोगों ने रोपवे का भी लुत्फ उठाया। कई भक्त त्रिकोणीय परिक्रमा करते भी देखे गए। सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें