फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाइयों की मौत का मामला: पोस्टमार्टम के बाद तीनों बच्चों का अंतिम संस्कार, निकाली गईं थीं आंखें

Thu, 03 Dec 2020 03:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
हरिओम, शिवम, सुधांशु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव में एक ही परिवार के तीन बच्चों के बंधी में मिले शव का गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी में हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत का कारण नहीं आया है। बच्चों के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। स्वास्थ्य व पुलिस विभाग के अधिकारी अभी मौत का स्पष्ट कारण नहीं बता रहे हैं।

विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव निवासी कक्षा आठ के छात्र शशांक तिवारी(14) पुत्र राकेश तिवारी, शिवम(14) पुत्र राजेश तिवारी, हरिओम(14) पुत्र मुन्ना तिवारी मंगलवार की दोपहर एक साथ धसड़ा के जंगल में बेर खाने गए थे। वो देर शाम तक घर वापस नहीं आए थे।

 

उनके घर न आने पर परिजनों को चिंता हुई तो वे जंगल में ढूंढने गए। देर रात पता न चलने पर परिजन घर लौट आए। सुबह होने पर परिजनों ने खोजबीन करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खोजबीन की तो बुधवार की दोपहर बाद तीनों के कपड़े विंध्याचल थाना क्षेत्र के लेहड़िया जंगल की बंधी के भीटे पर मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस की मदद से बंधी में खोजबीन की तो तीनों के शव बरामद हो गए। बच्चों के गले में चोट के निशान थे, साथ ही उनकी आंखें भी निकाली गई थीं। इस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। गुरुवार की सुबह दो डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी में तीनों बच्चों का पोस्टमार्टम कराया गया।

पुलिस अधीक्षक व सीएमओ के अनुसार, तीनों के शव पर चोट के निशान मिले हैं। एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि चोट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट की डिटेल नहीं बता रहा है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत का कारण नहीं पाया गया है। इससे आशंका प्रबल हो गई है कि तीनों बच्चों की हत्या की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें