Baramulla Encounter news in hindi, Encounter started in Kreedi area of Baramulla in North Kashmir, jammu and kashmir news in hindi
- फोटो : अमर उजाला
जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी रवि कुमार सिंह के पिता ईंट भट्ठा मालिक हैं। रवि दो बहनों में अकेले भाई थे। 2013 में रवि 13 ग्रेनेडियर 29 राष्ट्रीय रायफल, जबलपुर में भर्ती हुए। इस समय तैनाती कश्मीर के बारामुला पटन सेक्टर में थी।
सोमवार की शाम को बारामुला में आतंकियों ने हमला कर दिया। आतंकियों से लोहा लेते हुए रवि सिंह शहीद हो गए। सेना के अधिकारी और रवि के साथियों ने फोन कर घर पर जानकारी दी। डीएम सुशील कुमार पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद और घर तक पक्की सड़क बनवाने की घोषणा की है।