फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Entrance Exam का शेड्यूल जारी होने के साथ ही परीक्षा का विरोध तेज, ममता बनर्जी को भेजा पत्र

Tue, 18 Aug 2020 08:42 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बीएचयू में 24 अगस्त से होने वाली प्रवेश परीक्षा को लेकर मंगलवार को वेबसाइट पर संशोधित प्रवेश परीक्षा  कार्यक्रम जारी कर दिया गया। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। वहीं प्रवेश परीक्षा का विरोध करने वाले छात्रों का धरना जारी है और इस बारे में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्रा लिखा गया है।  

विज्ञापन


स्नातक और स्नातकोत्तर में करीब सवा पांच लाख अभ्यर्थियों ने इस बार बीएचयू में दाखिले के लिए आवेदन किया है। विश्वविद्यालय की ओर से 24 अगस्त से प्रवेश परीक्षा की शुरुआत भी हो रही है। इसमें 24 से  31 अगस्त तक पहला और 9 सितंबर से 18 सितंबर तक दूसरे चरण में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जानी है।

इसके पहले दूसरा चरण 9 से 14 सितंबर तक ही होना था लेकिन अब संशोधन किया गया हैं।  परीक्षा नियंता मनोज पांडेय ने बताया कि नियमानुसार संबंधित अभ्यर्थी अपना नंबर और ईमेल आईडी पोर्टल से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा तिथि के 1 सप्ताह पूर्व सभी पाठ्यक्रमों के प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए जाएंगे। परीक्षा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर ली जा सकती है।

विरोध के स्वर तेज

करोना काल में बीएचयू की प्रवेश परीक्षा न कराने की मांग को लेकर ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य नीरज राय का धरना छठे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इधर, नीरज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर वहां केंद्र पर परीक्षा न कराने की मांग की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर धरने पर बैठे नीरज का कहना है कि बीएचयू प्रशासन को जो उन्होंने मांग पत्र दिया है उस पर जब तक कार्यवाही नहीं हो जाएगी तब तक धरना चलता रहेगा।  बढ़ते कोरोना संक्रमण और बाढ़ के प्रकोप को देखते हुए बीएचयू प्रशासन को किसी तरह की प्रवेश परीक्षा नहीं करानी चाहिए।

इसके लिए शिक्षा मंत्री, कुलपति के साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा जा चुका है। बताया कि मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र भेजकर वहां बीएचयू की प्रवेश परीक्षा न कराने की मांग की गई हैं।

पहला चरण: 24 अगस्त से 31 अगस्त तक

सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों एवं स्नातक स्तर के एलएलबी, बीएड/बीएड स्पेशल एजुकेशन तथा बीपीएड, बीएफए एवं बीपीए पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं करायी जाएगीं।

दूसरा चरण: 9 से 18 सितंबर तक

स्नातक स्तर के शेष पाठ्यक्रमों - बीए (ऑनर्स) आर्ट्स, बीए (ऑनर्स) सोशल साइंसेज, बीकॉम (ऑनर्स)/बीकॉम-एफएमएम, बीएससी (ऑनर्स) एजी, बीए एलएलबी (ऑनर्स), बीएससी (ऑनर्स) मैथ, बीएससी (ऑनर्स) बायो, शास्त्री (ऑनर्स) एवं बीवोक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु परीक्षाएं कराई जाएगीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें