फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: दुकान पर सामान लेने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी दुकानदार समेत दो गिरफ्तार

Sat, 18 Dec 2021 08:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में एक दुकान पर सामान लेने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शनिवार की शाम पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी दुकानदार और एक किशोर को गिरफ्तार किया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया।

विज्ञापन


एडीसीपी वरुणा जोन ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने को आश्वस्त किया। गाजीपुर जिले की रहने वाली पीड़िता का परिवार सारनाथ थाना अंतर्गत सलारपुर में किराये पर रहता है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार शाम 13 वर्षीय बेटी सड़क उस पार किराने के दुकान पर सामान लेने गई थी।

इसी बीच शादी विवाह में डीजे और डेकोरेशन का काम करने वाला किशोर दुकान के बगल वाले कमरे से होकर छत पर ले गया। तभी पड़ोसियों ने देख लिया। आरोप है कि दुकानदार संजय गुप्ता छत पर पहुंचा और रोहित मिश्रा को डांट फटकार कर भगा दिया। फिर उसने भी किशोरी के संग जोर-जबरदस्ती की।

विज्ञापन

किशोरी किसी तरह घर पहुंची

किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद आक्रोशित परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सारनाथ थाने पहुंचे और दुकानदार संजय गुप्ता और किशोर के खिलाफ पॉक्सो, सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर एडीसीपी वरुणा जोन प्रबल प्रताप सिंह भी पहुंचे और पीड़िता का मेडिकल कराते हुए परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। सारनाथ थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया। दुकानदार और रसूलगढ़ निवासी आरोपी किशोर से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता की मां की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें