यूपी के गाजीपुर जिले के की एक थाने में सोमवार को किशोरी पहुंची और और अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
किशोरी सोमवार को दिन में करीब खानपुर 11 बजे थाने पहुंची। पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। दिए गए तहरीर में कहा है कि रविवार की रात मेरे पिता ने जबरदस्ती मेरे साथ दुष्कर्म किया। मैंने तत्काल घटना की जानकारी चौबेपुर में रहने वाली अपनी बड़ी बहन और बहनोई को दी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेश यादव ने कहा कि पुत्री की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा दिया गया। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।