फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पैरों में लगी मामूली चोट मधुमेह रोगियों के लिए खतरनाक, जागरूकता जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व मधुमेह दिवस पर आईएमएस बीएचयू में हुई कार्यशाला में विशेषज्ञों ने मधुमेह रोगियों के पैरों में घाव से होने वाली समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि मधुमेह के रोगियों को पैरों में जूते-चप्पल के पहनावे पर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसा इसलिए कि पैर में लगी जरा सी चोट आगे चलकर खतरनाक रूप लेते हुए बड़ा घाव हो सकती है। ऐसे में मधुमेह के मरीजों को जूते-चप्पल शाम के समय खरीदने चाहिए, क्योंकि दिनभर चलने-फिरने के बाद पैरों में हल्की सूजन आ सकती है। शाम को सही आकार के जूते चुनने से पैरों पर अनावश्यक दबाव और रगड़ से बचने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

केएन उडुप्पा सभागार में हुई कार्यशाला में यह निर्णय लिया गया कि सही जूते, नियमित जांच और समय पर उपचार से अनेक मरीजों को अंग-विच्छेदन से बचाया जा सकता है। इंडियन सोसाइटी ऑफ वाउंड मैनेजमेंट एवं वाराणसी डायबिटीज एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बीएचयू के पूर्व रेक्टर प्रो.वीके शुक्ल ने इस तरह की कार्यशाला को मरीजों के साथ ही डॉक्टरों के लिए उपयोगी बताया। बंगलूरू से आए डॉ. रिद्धि दासगुप्ता ने कहा कि पैरों की संवेदना, रक्त संचार, त्वचा और विकृति की नियमित जांच से गंभीर समस्याओं की प्रारंभिक पहचान की जा सकती है। कोलकाता के आईपीजीएमईआर के डॉ. अरिजीत ने कहा कि मधुमेह के मरीज में पैर लाल, गर्म या सूजा हुआ होने पर, दर्द कम होने के बावजूद, चारकोट फुट की संभावना पर विचार करना आवश्यक है। वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज के डॉ. विनीत जोसेफ अब्राहम ने बताया कि एक्सरे, अल्ट्रासाउंड तथा एमआरआई जैसी जांचें आवश्यकता के अनुसार हड्डियों के संक्रमण, गहरे संक्रमण और अन्य जटिलताओं की पहचान में उपयोगी हो सकती हैं।
आईएमएस-बीएचयू के डॉ. अरविंद प्रताप ने मधुमेह के घाव भरने में आने वाली बाधाओं, माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ. मुनेश ने घावों से सही तरीके से नमूने लेने के बारे में प्रशिक्षित किया। कार्यशाला में प्रो. विवेक श्रीवास्तव के देखरेख में प्रशिक्षण स्टेशनों पर आधुनिक घाव ड्रेसिंग, नेगेटिव प्रेशर वाउंड थेरेपी, फोर-लेयर कम्प्रेशन बैंडेजिंग का प्रशिक्षण दिया गया। आयोजन सचिव आईएमएस बीएचयू के एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक पांडेय ने कहा कि मधुमेह के मरीजों को प्रतिदिन अपने पैरों की जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें