फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: देव दीपावली पर नमो घाट में बनेंगे कई बोर्डिंग पॉइंट, वीवीआईपी के लिए भी विशेष व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
छठ महापर्व से लेकर गंगा महोत्सव और देव दिवाली तक घाटों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने की तैयारी शुरू हो गई है। डीएम सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को एडीजी नवीन अरोरा और अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा के साथ मोटरबोट से नमो घाट से अस्सी घाट तक निरीक्षण किया। देव दीपावली पर नमो घाट में कई बोर्डिंग पॉइंट बनाने के साथ वीवीआईपी और आम लोगों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने छठ पूजा स्थलों पर सफाई, प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। डीएम ने अपर नगर आयुक्त को सभी घाटों पर नियमित साफ-सफाई और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को पूजा और अर्घ्य देने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। अस्सी घाट के निरीक्षण में महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, सफाई और लाइटिंग सहित अन्य व्यवस्थाएं पर्याप्त मिलीं। डीएम ने नगर निगम को नियमित स्वच्छता अभियान चलाने, गंदगी तत्काल हटाने और सभी स्ट्रीट लाइटों की जांच कर खराब लाइटें ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

छठ पूजा स्थलों पर पर्याप्त रोशनी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और खोया-पाया केंद्र बनाने को कहा गया। गहरे पानी वाले स्थानों पर जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग कराई जाएगी। पूजा स्थलों पर आने वाले वाहनों के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था करने और आवागमन के रास्तों पर स्पष्ट संकेतक लगाने के निर्देश भी दिए गए। जनपद के अन्य तालाबों, पोखरों और घाटों पर भी विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एडीएम (वित्त एवं राजस्व) सदानंद गुप्ता, एडीएम सिटी राजेश कुमार, अपर नगर आयुक्त, संयुक्त निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
छठ के बाद देव दीपावली की तैयारियों में जुटने के निर्देश -
देव दीपावली के मद्देनजर डीएम ने नमो घाट पर विशेष तैयारियां करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को छठ महापर्व के बाद तत्काल देव दीपावली की तैयारियों में जुटने को कहा। देव दीपावली में नावों के संचालन के लिए कई बोर्डिंग पॉइंट बनाए जाएंगे। घाट पर विशेष प्रकाश व्यवस्था के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा सेफ हाउस, मैट, कुर्सियां, टेंट, पार्किंग और अतिथियों के लिए वॉशरूम की व्यवस्था करने को कहा गया। नमो घाट पर वीवीआईपी और आम लोगों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाओं, बैरिकेडिंग, स्मार्ट लाइटिंग, फूलों की सजावट, आरती स्थल, रूट चार्ट, यातायात प्रबंधन और प्रवेश नियंत्रण की भी जानकारी ली गई। संयुक्त निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार को गंगा महोत्सव और देव दिवाली की तैयारियां अभी से शुरू कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें