फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटी को जेवर और रुपयों संग भगा ले गया रिश्तेदार, मां ने लगाई एसपी से गुहार

Mon, 30 Jul 2018 12:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यूपी के मऊ जिले के एक गांव की एक किशोरी को उसका रिश्तेदार ही भगा ले गया है। युवक के बहकावे में आकर किशोरी अपने घर से 50 हजार रुपये नगद और एक लाख के गहने भी साथ ले गई है। किशोरी के चाचा ने मुकामी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। लेकिन पुलिस आरोपी को पकड़ने की कोई कार्रवाई नहीं की। किशोरी की मां ने एसपी से मिलकर आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई लगा है। 

कोपागंज थाना क्षेत्र निवासिनी एक किशोरी को उसकी रिश्तेदारी का ही एक युवक दस दिन पहले भगा ले गया। आरोप लगाया गया है कि किशोरी मुहल्ले के एक दंपति की शह पर घर की आलमारी में रखे गए 50 हजार रुपये और लगभग एक लाख के आभूषण भी साथ ले गई है।
विज्ञापन


इस मामले में स्थानीय पुलिस को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी अब तक पुलिस ने कोई प्रयास नहीं किया। किशोरी की मां ने एसपी से मिलकर आपबीती बताया है। एसपी ने मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।

तहरीर में लिखा गया है कि 20 जुलाई को जब सभी जुमे की नमाज पढ़ने चले गये तो आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित रिश्तेदारी का एक युवक घर से बहला फुसलाकर भगा ले गया।
विज्ञापन


एसपी ने  मुकामी पुलिस को आरोपी के परिजनों की गिरफ्तारी करके लड़की को बरामद करने का निर्देश दिया। इस बाबत सीओ घोसी अनिल कुमार का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें