फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में करंट से किशोर की मौत, फुफेरी बहन झुलसी, परिजनों ने थाने पर किया प्रदर्शन

Thu, 29 Nov 2018 11:22 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में ट्यूबवेल के पास खेल रहे भाई-बहन विद्युत तार की चपेट में आ गए। घटना में बालक की मौत हो गई। जबकि बालिका झुलस गई।उसका क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार के लोग इसके लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार मानते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग करते हुए थाना गेट पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद एसडीएम सगड़ी मौके पर पहुंचे और मागों को पूरा करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर एसडीओ और जेई के विरुद्ध केस दर्ज कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भिजवाई।    मृत बालक विकास (10) पुत्र मातबर साहनी था। चार भाई और चार बहनों में छोटा विकास रौनापार थाने के अराजी देवारा नैनीजोर नई बस्ती का रहने वाला था। जबकि झुलसी उसकी फु्फेरी बहन भूमि साहनी (6) पुत्री अमरनाथ गोरखपुर जिले के गगहा थाने के मझगांवा गांव की रहने वाली है।

मातबर के घर से करीब सौ मीटर दूर सरकारी ट्यूबवेल स्थित है। जहां बुधवार की सुबह दोनों खेलते हुए पहुंचे। ट्यूबवेल के पास विद्युत तार टूटकर गिरा हुआ था। जिसको छूते ही दोनों झुलस गए। परिवार के लोग जब तक इन्हें अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि विकास की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि भूमि साहनी का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा। घटना के लिए परिवार के लोग विद्युत विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार मानते हुए इनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। सुनवाई न होने पर विकास की लाश लेकर रौनापार थाना गेट पर पहुंचे और तिराहे पर लाश रखकर रौनापार-लाटघाट मार्ग जाम कर दिया। 
विज्ञापन

एसडीओ और जेई पर दर्ज हुआ मुकदमा

 रौनापार थाना क्षेत्र के अराजी देवाना नैनीजोर नई बस्ती में बुधवार की सुबह करेंट लगने से गांव के दस वर्षीय बालक विकास की मौत मामले में विद्युत उपकेंद्र रौनापार के एसडीओ और जेई को आरोपित किया गया है। पुलिस इन दोनों अधिकारियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विकास की लाश पीएम को भेजवा दी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें