फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः राजघाट पर गंगा में डूबने से किशोर की मौत, विश्वसुंदरी पुल से कूदी युवती का नहीं मिला सुराग

Sun, 18 Jul 2021 08:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के शैलपुत्री निवासी रिंकू शर्मा का बेटा कौशल शर्मा की गंगा में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। वहीं पीडीडीयू नगर कोतवाली अंतर्गत खजूरगांव निवासी श्रीराम मौर्य की पुत्री ने विश्वसुंदरी पुल से गंगा में छलांग लगी दी। 
विज्ञापन
गंगा में डूबने से मौत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के राजघाट पर नहाने के दौरान रविवार को किशोर की गंगा में डूबने से मौत हो गई। दोस्तों के साथ पहुंचे किशोर को डूबता देख बाकि साथ भाग निकले। नाविकों की सूचना पर पहुंची आदमपुर थाने की पुलिस ने शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं रविवार की सुबह विश्वसुंदरी पुल से गंगा में कूदी युवती का शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। उसकी तलाश जारी है। 

विज्ञापन


वाराणसी के शैलपुत्री निवासी रिंकू शर्मा का बेटा कौशल शर्मा (15) सुबह में नया महादेव (प्रह्लाद घाट) इलाके में रहने वाली अपनी नानी के घर आया था। दोपहर में आसपास के बच्चों के साथ नहाने के लिए वह राजघाट पहुंचा। इस दौरान नहाते वक्त कौशल गहरे पानी में चला गया।

यह देख घबराए उसके चार साथी मौके से भाग निकले। वहीं घाट पर मौजूद लोग जब तक उसे बचाने की कोशिश करते तब तक वह गंगा में समा गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोर महेंद्र साहनी व गजानंद साहनी की मदद से शव को बाहर निकलवाया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

घर से दवा लेने निकली युवती गंगा में कूदी

रामनगर बाईपास स्थित विश्वसुंदरी पुल से रविवार सुबह एक युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। राहगीरों के शोर मचाने पर किनारे खड़े मल्लाहों ने तुरंत गंगा में युवती की खोजबीन में जुट गए। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। एनडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से पुलिस युवती की खोजबीन में देर शाम तक जुटी रही लेकिन सफलता नहीं मिली। युवती की पुल पर खड़ी साइकिल और थैले से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। 

 पीडीडीयू नगर कोतवाली अंतर्गत खजूरगांव निवासी श्रीराम मौर्य की पुत्री पूजा मौर्य 18 वर्ष सुबह दवा लेने के लिए साइकिल से रामनगर स्थित बाजार को निकली। हालांकि युवती ने दवा नहीं खरीद सीधे बाईपास स्थित विश्वसुंदरी पुल पर पहुंची और साइकिल खड़ी करते हुए लगभग 11 बजे गंगा में कूद गई।

 
विज्ञापन

युवती के गंगा में कूदते ही राहगीर शोर मचाने लगे। वहीं किनारे खड़े मल्लाहों और नाविकों ने युवती को बचाने के लिए तुरंत गंगा में छलांग लगा दी। हालांकि युवती का पानी में पता नहीं चला। देखते ही देखते पुल पर भाड़ी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच सूचना पाकर रामनगर थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। एनडीआरएम और गोताखोरों की मदद से देर शाम तक युवती की तलाश जारी रही। उधर, परिजनों के अनुसार किसी बात को लेकर पूजा को डांट दिया गया था संभवत: इससे नाराज होकर यह कदम उठाया होगा। परिजन भी अपने स्तर से गंगा में तलाश कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें