फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सारनाथ में किशोर ने फंदे पर लटक दी जान, बहन बोली- पड़ोसी कर रहे थे प्रताड़ित

Sat, 05 Nov 2022 06:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र अंतर्गत नई बाजार पतेरवां निवासी प्रिंस कुमार सिंह ने फंदे पर लटक जान दे दी। 
विज्ञापन
किशोर के खुदकुशी की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र अंतर्गत नई बाजार पतेरवां में शनिवार की सुबह इंटरमीडिएट के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी की प्रताड़ना और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी से परेशान होकर बेटे ने जान दे दी। 

विज्ञापन


बिहार आरा के बसंतपुर निवासी रमेश सिंह पतेरवा में वर्ष 2018 से मकान बनवाकर रहते हैं। रमेश का बेटा प्रिंस कुमार सिंह (17) इंटरमीडिएट का छात्र था। पड़ोसी से मारपीट समेत अन्य आरोपों के मुकदमे में उसने दो दिन पूर्व जमानत कराया था। इससे वह बहुत परेशान रहता था। रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया।

सुबह मां पूनम देवी छत पर जाने लगी तो देखा कि कमरे में बल्ली में गमछे से प्रिंस लटका था। मां के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पिता रमेश सिंह और बहन काजल सिंह ने बताया कि मार्च 2021 में पड़ोसी ने रंजिश वश प्रिंस समेत पूरे परिवार पर विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज करवा दिया था।

विज्ञापन
Trending Videos

उस मुकदमे में सभी जमानत करवा चुके हैं। शुक्रवार को पड़ोसी प्रिंस को फर्जी दुष्कर्म मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। इस धमकी से वह सहमा हुआ था।
विज्ञापन

बुलेट की टक्कर से छात्र की मौत

एसीपी सारनाथ विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलती है कि तो आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें