फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में परियोजनाओं की सचिव ने की समीक्षाः कैंट रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा ई-चार्जिंग स्टेशन, जल निगम के मुख्य अभियंता को पड़ी फटकार

Sun, 12 Sep 2021 01:08 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शनिवार को सचिव आवासन, शहरी विकास कार्य मंत्रालय, भारत सरकार दुर्गा शंकर मिश्र ने कमिश्नरी सभागार में बनारस की प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की। ।
विज्ञापन
कमिश्नरी सभागार में शहरी विकास कार्य मंत्रालय के सचिव ने की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में स्मार्ट सिटी के तहत बनने वाला ई चार्जिंग बस स्टेशन का निर्माण अब कैंट रेलवे स्टेशन के सामने किया जाएगा। शनिवार को वाराणसी पहुंचे शहरी विकास कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने  मंडलायुक्त को कैंट रेलवे स्टेशन के सामने भूमि चयनित करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही सचिव ने स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिया। शनिवार को सचिव ने कें द्रीय योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे ई-चार्जिंग बस स्टेशन के बारे में बताया कि यह शहर से 25 किलोमीटर दूर मिर्जामुराद में निर्मित हो रहा है। इसमें आंशिक संशोधन की जरूरत है। इसके तहत ई चार्जिंग बस स्टेशन का निर्माण शहर में किया जाए और मिर्जामुराद में वर्कशाप का निर्माण कराया जाए। इस पर सचिव ने भूमि उपलब्धता के बारे में जानकारी मांगी।

इस पर नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने बताया कि नगर निगम की भूमि कैंट स्टेशन के सामने है। यहां पर ई चार्जिंग बस स्टेशन का निर्माण कराया जा सकता है। सचिव ने मंडलायुक्त को इस मामले में कार्यवाही का निर्देश दिया। सचिव ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि भारत सरकार द्वारा संचालित आईयूडीएक्स योजना लागू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सचिव ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत 2023 तक पूर्ण होने वाली कार्यों की कार्ययोजना बनाकर तेजी से काम कराएं। उन्होंने स्मार्ट सिटी द्वारा कराए गए कार्यों पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए सराहना की।

 जल निगम के मुख्य अभियंता को पड़ी फटकार

शहरी विकास कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने जलनिगम के कार्यों में सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताई। कहा कि जलनिगम ने अगर कार्यप्रणाली नहीं सुधारी तो केंद्र से मिलने वाली धनराशि को रोक दिया जाएगा। अमृत योजना के कार्यों की समीक्षा में पाया कि जल निगम के कार्य समय से पूर्ण नहीं हो रहे हैं।

जल निगम द्वारा न तो सीवर कनेक्शन का कार्य ही पूर्ण किया गया है और न ही पेयजल कनेक्शन का कार्य पूर्ण किया गया है।  सारनाथ क्षेत्र में नव निर्मित डब्लूटीपी का पूर्ण क्षमता से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। सचिव ने अधिकारियों को कहा कि कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराने के लिए युद्धस्तर पर जुट जाएं।

शनिवार को सचिव आवासन, शहरी विकास कार्य मंत्रालय, भारत सरकार दुर्गा शंकर मिश्र ने कमिश्नरी सभागार में बनारस की प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जल निगम के मुख्य अभियंता एसके पुरवार द्वारा समुचित उत्तर नहीं देने पर पर सचिव नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया। सचिव ने कहा कि यदि जल निगम द्वारा कार्यप्रणाली नहीं सुधारी जाती है तो केंद्र से मिलने वाली धनराशि को रोक दिया जाएगा। 

इस दौरान वाराणसी स्मार्ट सिटी, जल निगम के कार्यों, ट्रांस वरुणा, सिस वरुणा, पीएम आवास योजना, पेयजल आपूर्ति, सेनिटेशन-एसडब्ल्यूएम, सिटी कम्पोस्ट डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम, अमृत परियोजना सहित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की गई।

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने परियोजनाओं से संबंधित जानकारी देते हुए विभिन्न प्रोजेक्ट की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया साथ ही नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम के कराये जा रहे कार्य व फ्यूचर प्लान के बारे में बताया। मुख्य अभियंता द्वारा जल निगम के कार्यों की अब तक की प्रगति जानकर सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने असंतोष जताया।

उन्होंने परियोजना को व्यक्तिगत रुचि लेकर प्राथमिकता पर पूरा कराए जाने के लिए जलनिगम के अभियंता को निर्देश दिया। परियोजना अधिकारी डूडा ने प्रधानमंत्री आवास योजना का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि लगभग 91 फीसदी कार्य पूरा हो गया है अवशेष कार्य भी समय से पूरा हो जाएगा।

इसके अलावा वाराणसी विकास प्राधिकरण से संबंधित परियोजना व फ्यूचर प्लानिंग टाउन प्लानर ने बताई। इस दौरान जिलाधिकारी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, नगर आयुक्त, उपाध्यक्ष वीडीए, सचिव वीडीए सहित अधिकारी व अभियंता मौजूद रहे। 

पार्किंग बनकर तैयार है तो सड़क पर क्यों हो रही पार्किंग

सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने स्मार्ट सिटी के तहत बन रही परियोजनाओं का निरीक्षण किया। गोदौलिया चौराहे पर मल्टीलेवल पार्किंग के निरीक्षण के दौरान सचिव ने कहा कि जब पार्किंग तैयार है तो सड़क पर वाहन क्यों पार्क किए जा रहे हैं। अधिकारियाें ने सचिव को अवगत कराया कि पार्किंग का रेट अधिक होने के कारण सड़क पर वाहन पार्क हो रहे हैं। इस पर सचिव ने पार्किंग के लिए मासिक पास योजना शुरू करने का निर्देश दिया।

शनिवार की शाम को सचिव ने रुद्राक्ष का भ्रमण किया। इसके बाद वह बेनियाबाग स्थित भूमिगत पार्किंग व पार्क के स्थलीय निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने यहां पर सबसे अधिक डेढ़ घंटे का समय बिताया और कार्ययोजना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पार्क में स्थित जलाशय के जलस्त्रोत को तलाशकर इसे विकसित करने का निर्देश दिया। इसके बाद सचिव गोदौलिया स्थित पार्किंग स्थल पर पहुंचे। सचिव ने इसके बाद दशाश्वमेध घाट स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स का भी निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

कार्ययोजना बनाकर करें काम, हासिल करें थ्री स्टार

 सचिव डीएस मिश्रा ने ओडीएफ प्लस एवं वाटर प्लस के बारे में जानकारी ली। सचिव ने कहा कि कार्ययोजना बनाकर काम करें और वाराणसी को थ्री स्टार दिलवाएं। इसके साथ ही डोर टू डोर कूड़ा सोर्स सेग्रिग्रेशन के लिए आईईसी के जरिए प्रचार करवाएं। उन्होंने करसड़ा स्थित प्लांट को समुचित ढंग से चलाने का निर्देश दिया। कहा कि प्लांट पर कूड़े से बनने वाले यूरिया के वितरण एवं मार्केटिंग के लिए प्रचार प्रसार किया जाय।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें