फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अपर निदेशक कृषि यांत्रिक, कृषि प्रसार का वेतन रोका; मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दिए निर्देश

Sat, 24 May 2025 12:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश में चार और सीड पार्क स्थपित किए जाएंगे। उन्होंने श्रीअन्न की खेती बढ़ाने पर जोर दिया। हाइटेक नर्सरी बढ़ाने, वन विभाग से किसानों के खेतों में पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
किसान मेला प्रदर्शनी का अवलोकन करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसान निर्यात योग्य फसल तैयार करें, ताकि उनकी आय बढ़े। कृषि उद्योग लगाने के लिए किसानों को पर्याप्त ऋण उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन


एफपीओ द्वारा उत्पादित बीज किसानों को दें। इस दौरान किसानों के टोकन मनी वापस नहीं करने और एटीएम/ बीटीएम कर्मियों के मानदेय रोकने की शिकायत पर अपर निदेशक कृषि यांत्रिक तथा अपर निदेशक कृषि प्रसार का मई माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। 

गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट में कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार की अध्यक्षता में वाराणसी, आजमगढ़ एवं विंध्याचल मंडल की मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में सूर्य प्रताप शाही ने दलहन, तिलहन फसलों और मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि प्रदेश में अनुसंधान बढ़ाने के लिए चावल अनुसंधान की नींव रखी गई है, जिससे किसानों को लाभ होगा। 
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने कहा कि सवा लाख करोड़ का तेल और करीब 35 हजार करोड़ की दलहन की खरीद की जा रही है, जो हमारी आय को कम कर रही है। इसका उत्पादन बढ़ाने के लिए 46 लाख मिनी किट किसानों को दी जा रही है।

विज्ञापन

प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि किसानों को अच्छे बीज दें। सोलर प्रोजेक्ट पर उपलब्ध सब्सिडी का लाभ लेकर सोलर योजनाओं को बढ़ाएं। कृषि मंत्री व प्रमुख सचिव रवींद्र कुमार ने विभाग के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने को कहा। 

कृषि मंत्री ने शारदा प्रसाद को सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के तहत 24 लाख रुपये के कृषि यंत्र कस्टम हायरिंग सेंटर और अभय कुमार सिंह को उपकरण के लिए चार लाख रुपये का अनुदान दिया। इस दौरान सीडीओ हिमांशु नागपाल, पूर्व कृषि अधिकारी लल्लू पांडेय, कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार मौजूद रहे। गोष्ठी में तीनों मंडलों के 10 जिलों से 12 सौ किसान पहुंचे थे।  

नलकूप ठीक कराने की मांग
किसानों ने नलकूपों को ठीक करने, नालियां बनवाने की मांग की। आजमगढ़ के किसानों ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने एवं नीलगाय से हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए सोलर फेसिंग पर सब्सिडी देने, चंदौली के किसानों ने बीज समय से उपलब्ध कराने की मांग की।
 
कृषि निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार तोमर, निदेशक उद्यान डॉ. विजय बहादुर द्धिवेदी, प्रबंध निदेशक बीज विकास निगम डॉ. पंकज त्रिपाठी, अपर आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता देवमणि मिश्रा, निदेशक आईआईवीआर डॉ. राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें