शिविर में प्रमुख भागीदारी
इस स्वास्थ्य शिविर में कई प्रमुख संस्थाओं ने सहयोग किया। इनमें गेट्स फाउंडेशन, मेदांता, बीएचयू, आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल और टाटा 1एमजी शामिल थे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनपी सिंह उपस्थित रहे। दिल्ली एम्स के पूर्व निदेशक रणदीप गुलेरिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें; वाराणसी में साफ-सफाई की खुली पोल: जगह-जगह कूड़ा देख भड़के प्रभारी मंत्री, कर्मचारी का वेतन काटने का निर्देश
आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण
मंत्री सुरेश खन्ना ने शिविर के बाद लोहता स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। मंत्री ने मौके पर मौजूद मेडिकल टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।