फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने से भड़कीं राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी, पूर्व ग्राम प्रधान को दी हिदायत

Wed, 02 Nov 2022 10:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उत्तर प्रदेश की ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी  बुधवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचीं। उमरहां में आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला बंद होने पर राज्यमंत्री भड़क उठीं। उन्होंने पूर्व ग्राम प्रधान को बुलाकर हिदायत दी।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र उमरहां में बच्चों का अन्नप्राशन करातीं राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी ने बुधवार को सर्किट हाउस में विभागीय कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी को प्राथमिकता पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उमरहां में आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला बंद होने पर राज्यमंत्री भड़क उठीं। उन्होंने पूर्व ग्राम प्रधान को बुलाकर हिदायत दी।

विज्ञापन


राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण महत्वपूर्ण है। इसका क्रियान्वयन शासन की मंशा के अनुरूप होना चाहिए। अधिक से अधिक समूहों का गठन करें और समूहों की ओर से निर्मित उत्पादों के लिए मार्केटिंग की व्यवस्था करें।

उन्होंने अमृत सरोवर, सांसद आदर्श ग्राम योजना, पेयजल मिशन, मनरेगा आदि की समीक्षा की।  चिरईगांव विकास खंड में निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री ने नवापुरा के महिला समूह की अध्यक्ष आरती से समूह की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उमरहां में ग्राम पंचायत सचिवालय पर उपस्थित पंचायत सहायक से ग्रामीणों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन

बुढ़ऊ बाबा मंदिर के पास बने अमृत सरोवर का सफाई करने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला बंद करने की जानकारी पर पूर्व ग्राम प्रधान से बात की। उन्होंने कहा कि केंद्र का निर्माण कराने के बाद भुगतान नहीं हुआ है। इस पर राज्यमंत्री ने ताला नहीं बंद करने की हिदायत देते हुए कहा कि भुगतान कराने के लिए कागजी कार्यवाही कराएं। साथ ही अधिकारियों को हस्तक्षेप कर समाधान का निर्देश दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य उपकेंद्र पर सुविधाओं की जानकारी ली

- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य उपकेंद्र पर चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम को देखा और महिलाओं से सुविधाओं की जानकारी ली। आंगनबाड़ी केंद्र उमरहां में बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई करवाई। इस दौरान ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह, डीडीओ विजय कुमार, डी सी मनरेगा करुणाकर अदीब, बीडीओ सरिता गुप्ता मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें