फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी आवास राज्यमंत्री बोले- एक बार में कमियां बताकर पास करें मकान का नक्शा

Mon, 18 Sep 2017 09:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
शहरी आवास राज्यमंत्री सुरेश पासी ने सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भवनों का नक्शा पास करने की प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा। प्रदेश के शहरी आवास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश पासी ने सोमवार को यहां वीडीए समेत अन्य प्राधिकरणों और स्थानीय निकायों को दो टूक हिदायत दी कि नक्शा पास कराने के लिए आवेदन करने वालों को नियमों के पेच में उलझाएं नहीं।
विज्ञापन


आवेदन में जो भी कमियां हों, एक बार में ही बता दी जाएं ताकि आवेदक को बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। आवेदन के 30 दिन के अंदर हर हाल में नक्शा पास करने की ताकीद की। इसके लिए जोन स्तर पर कैंप लगाने का भी निर्देश दिया।

सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के बाद मंत्री ने कहा कि मंडल स्तर के अधिकारी केवल कार्यालयों में न बैठें बल्कि जिलों में जाएं। मंत्री ने बताया कि अवैध नक्शा वाले भवनों के स्वामियों को नोटिस देकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


नजूल की जमीनों और सरकारी जमीनों से कब्जा हटाकर वहां आवास बनाए जाएंगे। प्रदेश भर में दो लाख अल्प आय  वालों को इस साल आवास देने की योजना है। वाराणसी में 1500 को आवास देने का लक्ष्य दिया गया है। इनका चयन डूडा ने किया है।

इन लोगों को बनारस दौरे पर आ रहे पीएम अपने हाथों से प्रमाण पत्र देंगे। बताया कि आईआईटी में प्रवेश पूरे नहीं हुए हैं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को ताकीद की गई है। कौशल विकास के सभी सेंटरों पर प्रशिक्षित होने वालों में न्यूनतम 60 प्रतिशत युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें