केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के रूप में नित्यानंद राय काशी आने वाले हैं। उनका प्रस्तावित दौरा 19 जुलाई को है। वे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं।
खेल व युवा मंत्रालय की ओर से 19 जुलाई को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में नशा मुक्ति अभियान पर विशेष कार्यक्रम कराया जा रहे हैं। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय शामिल होंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और खेल राज्यमंत्री निखिल खडसे भी आएंगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने मुताबिक, केंद्रीय मंत्रियों के आने की जानकारी मिल गई है। जल्द ही प्रोटोकॉल आ सकता है।