फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फिर लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था, दो दिन से ट्रिपिंग की समस्या, पानी के लिए हो रही दिक्कत

Wed, 16 Jul 2025 10:02 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सोमवार आधी रात बाद से लेकर मंगलवार को दिन में भी चांदपुर, महेशपुर से लेकर नरिया तक बिजली की आवाजाही जारी रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले की बिजली व्यवस्था एक बार फिर लड़खड़ा गई है। दो दिन से शहर में ट्रिपिंग बढ़ गई है। इससे पानी की दिक्कत हो रही है। बनारस रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया। इस वजह से कामकाज पर असर पड़ा। 

विज्ञापन


सोमवार आधी रात बाद से लेकर मंगलवार को दिन में भी चांदपुर, महेशपुर से लेकर नरिया तक बिजली की आवाजाही जारी रही। वहीं, मैदागिन फीडर से काल भैरव, गोलघर, भूतई इमली, सोरा कुआ, चौखंभा आदि इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। इस वजह से लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा। 

बनारस रेलवे स्टेशन पर शाम 7.30 बजे बिजली कट गई। इस वजह से प्लेटफाॅर्म से लेकर परिसर में अंधेरा छा गया। करीब 10 मिनट बाद जब आपूर्ति बहाल हुई तब लोगों ने राहत की सांस ली। इस बारे में मुख्य अभियंता राकेश पांडेय ने बताया कि जहां से फाॅल्ट की सूचना मिल रही है, वहां संबंधित उपकेंद्र के अधिकारियों को तत्काल फॉल्ट ठीक कराने को कहा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें