फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने जारी किया संत गणिनाथ महाराज के नाम से डाक टिकट

Mon, 24 Sep 2018 11:59 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
संत गणिनाथ महाराज के नाम से डाक टिकट जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के गाजीपुर के लंका मैदान में संत गणिनाथ महाराज के नाम से स्मारक डाक टिकट रविवार को जारी किया गया। मद्धेशिया समाज के लोगों की उपस्थिति में रिमोट से डाक टिकट पट का अनावरण संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह देश संत महात्माओं का हमेशा ऋणी रहेगा, जिन्होंने समय-समय पर देश को दिशा देने का कार्य किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संत गणिनाथ के बताए पद चिह्नों पर चलकर ही देश एवं समाज की प्रगति में योगदान दिया जा सकता है। उनके नाम पर स्मारक स्थल को विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। चीफ पोस्टमास्टर जनरल उप्र परिमंडल वीपी सिंह ने संत गणिनाथ के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विधायक डा. संगीता बलवंत, विधायक सुनीता सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, विनय प्रकाश सिंह ने विचार व्यक्त किया। 
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित होंगे गरीब परिवार 

जन आरोग्य योजना का जिला चिकित्सालय में रेल राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
 रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ गाजीपुर जिले के लगभग एक लाख 86 हजार 47 लोगों को मिल रहा है। किसी अनियमितता एवं असावधानी वश छूटे गरीब परिवारों को भी इस योजना का लाभ मिले इसकी चिंता सरकार को है। वे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के शुभारंभ अवसर पर जिला चिकित्सालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर श्री सिन्हा ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि आज भी देश के अंदर लगभग 69 प्रतिशत लोगों के लिए चिकित्सा सुरक्षा की व्यवस्था नहीं है। 14 अप्रैल 2018 को मिर्जापुर से वेलनेस सेंटर का शुभारंभ प्रधानमंत्री जी ने लोगों की चिकित्सा व्यवस्था के लिए किया है। इसके लिए सरकारी ही नहीं निजी क्षेत्र के चिकित्सालयों को भी चिन्हित किया जा रहा है।

सिर्फ अपने जिले में ही नहीं देश के किसी भी कोने में अच्छे से अच्छे चिकित्सालय की सुविधा का लाभ लोगों को मिले इसके लिए आज जारी किए जा रहे गोल्डेन कार्डों का लाभ लोगों को मिलेगा। प्रदेश के लगभग 1 करोड़ 18 लाख परिवार के लगभग 6 करोड़ लोगों को मुफ्त में इलाज का लाभ मिलेगा। योजना में चयनित परिवारों की आयु एवं संख्या का कोई प्रतिबंध नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें