वाराणसी के पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने रविवार की सुबह अपने विधानसभा के घसियारी टोला क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। मौके पर निरीक्षण कर रहे मंत्री ने गुणवत्ता में खराबी होने पर संबंधित अधिकारियों को तलब कर सख्त चेतवानी दी। कहा कि मानक के विपरीत कार्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा।
साथ ही संबंधित अधिकारियों को मौके पर किए जा रहे कार्यों को दोबारा से मानक के अनुरूप करवाने का निर्देश दिया। कहा कि संबंधित लोग नहीं चेते तो प्रत्येक दशा में कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर समूचे क्षेत्र के रास्ते के नवीनीकरण का आदेश दिया।