फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल की बेटी की मौत का मामला सदन में उठाएगी सपा

Sun, 23 May 2021 03:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल कहा कि उच्चस्तरीय कमेटी के द्वारा कराएंगी जांच। साथ ही दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही कराने का दिलाया भरोसा।
विज्ञापन
पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल से बातचीत करते हुए सपा प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल से मिलने उनके बड़ी गैबी स्थित आवास पहुंचा। उनकी बेटी के मौत के मामले की जांच की मांग सरकार से की। सपा ने इस मामले को सदन में उठाने की बात कही।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, जिलाध्यक्ष सुजित यादव व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने पं. छन्नूलाल से  उनका कुशलक्षेम जाना। सपा एमएलसी ने उनकी बेटी की मौत के मामले को सदन में उठाने का व न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि वो इस मामले को सदन में उठाएंगे व सदन द्वारा एक उच्चस्तरीय कमेटी के द्वारा जांच कराएंगे। दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही कराने का भरोसा दिलाया। सपा नेताओं ने कहा कि पंडित छन्नूलाल मिश्रा की बड़ी बेटी की मौत के बाद से जांच का मामला सुर्खियों में है। उनकीं पुत्री नम्रता मिश्रा ने  अस्पताल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

कहा कि एक तरफ जब सत्ता के विधायक आते हैं और जांच व न्याय की बात करते है। उधर शाम तक अस्पताल को  क्लीन चिट मिल जाती है। सरकार की दोहरी राजनीति समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बेनक़ाब करेंगे अगर न्याय नही मिला तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरेगे। अस्पताल की लापरवाही से ना जाने कितनी मौतें हो गई। छन्नूलाल की बेटी के मौत की इस दुःखद घटना को काशी का अपमान है।

पं. छन्नूलाल मिश्रा ने समाजवादी पार्टी  के प्रतिनिधिमंडल का आभार प्रकट किया। कहा कि आप सभी के मेरे इस दुःख की घड़ी में आने पर मुझे विश्वास है कि न्याय जरूर मिलेगा। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व पार्षद वरूण सिंह, पूर्व पार्षद शंकर विश्नानी, महानगर मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा, महानगर अध्यक्ष युवजन सभा सत्य प्रकाश सोनकर,संजय यादव, सतीश यादव छोटू आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें