फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाराणसी में खनन अधिकारी को घेरकर एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर छुड़ा ले गए माफिया, जान से मारने की दी धमकी; FIR

Thu, 18 Jun 2026 05:51 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान खनन माफियाओं ने प्रशासन को खुली चुनौती दी। आरोप है कि करीब 20 युवकों ने खनन अधिकारी को घेरकर जान से मारने की धमकी दी और कब्जे में ली गई एक जेसीबी तथा दो ट्रैक्टर छुड़ा ले गए। घटना के बाद अधिकारी ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
चोलापुर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर मोहांव में सोमवार रात अवैध मिट्टी खनन में जब्त एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर को खनन अधिकारी अनुज कुमार को घेरकर खनन माफिया छुड़ा ले गए। 20 की संख्या में आए बदमाशों में खनन अधिकारी और होमगार्ड को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, जान से मारने की धमकी समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन


खनन अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि रात 12 बजे के बाद सूचना मिली कि गोसाईपुर मोहांव में अवैध खनन हो रहा है। होमगार्ड अशोक के साथ मौके पर पहुंचे। खनन में संलिप्त एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर को संरक्षण में लिया गया। वाहनों को लेकर चोलापुर थाने की ओर आगे बढ़ रहे थे। 

अचानक चार पहिया और बाइक से पहुंचे 20 युवकों ने उनके वाहन को घेर लिया। गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए जब्त जेसीबी और ट्रैक्टर को छुड़ा लिया। रोकने पर युवकों ने अभद्रता भी की। थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आसपास के सीसी कैमरों की मदद से विवेचना कराई जा रही है।

विज्ञापन

खनन अधिकारी पर तीन महीने में दूसरी बार हमला, वाहन से कुचलने तक का प्रयास
चोलापुर थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं का आतंक इस कदर है कि खनन अधिकारी पर तीन महीने में दूसरी बार हमला हुआ है। इसके पहले भी खनन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को जेसीबी और ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया गया। चोलापुर में प्राथमिकी भी दर्ज की गई। खनन से जुड़े आरोपियों को चोलापुर पुलिस गिरफ्तार भी नहीं कर पा रही है। रौना कला, मुर्दहा, आयर, दानगंज, नियार समेत अन्य क्षेत्रों में खनन हो रहा है।

बिना नंबर के जेसीबी-ट्रैक्टर, परिवहन और पुलिस मौन
खनन में संलिप्त वाहनों में जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली पर नंबर प्लेट तक नहीं होता है। रात के अंधेरे में यह मौत बनकर सड़क पर दौड़ रहे हैं। न तो पुलिस रोक रही और न ही एआरटीओ प्रवर्तन की ओर से कोई कार्रवाई हो रही है। चोलापुर के चौकी इंचार्ज और बीट पुलिसकर्मियों तक को भनक नहीं लग पा रहा है कि ट्रैक्टर मिट्टी लेकर कहां से आवाजाही करते हैं।

सरकारी जमीन पर जेसीबी से अवैध खनन
सेवापुरी ब्लॉक के बरनी में सरकारी जमीन पर जेसीबी से खनन किया जा रहा है। ग्राम प्रधान के लेटर पैड पर गांव के ही अनिल कुमार सिंह, सुशील कुमार पांडेय, प्रह्लाद ने पिछले समाधान दिवस पर राजातालाब तहसील में प्रार्थना पत्र दिया था। बावजूद न तो खनन रुका और न ही कोई कार्रवाई हुई। प्रधान और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस सब जानते हुए भी मौन है।
विज्ञापन

खनन अधिकारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। समूह में आकर वाहन छुड़ाने वालों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। थाने की पुलिस को निर्देश दिया गया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। - विदूष सक्सेना, एसीपी सारनाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें