फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं के आगे न्यूनतम तापमान गिरा, अगले सप्ताह में बारिश को लेकर बोले मौसम वैज्ञानिक

Sun, 12 Jan 2020 11:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

तीन दिन से लगातार धूप होने के बाद दिन में तो राहत मिल रही है लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ जा रही है। कोल्ड फ्रंट की दस्तक और नम पछुआ हवाएं चलना इसकी मुख्य वजह है। रविवार को इसी तरह से दिन शुरू हुआ। सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन में धूप तो निकली है लेकिन ठंडी हवा ने गलन बढ़ा दी है। शनिवार को भी इसी तरह का मौसम रहा।

विज्ञापन


धूप ने तो लोगों को राहत दी लेकिन तेज हवा चलने से बहुत असर नहीं रहा। इधर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.5 की तुलना में एक डिग्री बढ़ गया लेकिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से पांच डिग्री गिर गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार अभी मौसम ऐसे ही बना रहेगा और अगले सप्ताह आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही वाराणसी और आसपास के जिलों में बूंदाबांदी के भी आसार है।

शनिवार सुबह से धूप तो अच्छी रही लेकिन दस से बारह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलने के कारण उसका असर कम रहा। हालांकि धूप खिलने से घाटों के साथ ही सड़कों पर भी चहल-पहल अधिक रही लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ गई। इस वजह से 24 घंटे में पांच डिग्री तापमान गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अभी दो दिन ऐसे ही मौसम बना रहेगा। इसके बाद मंगलवार से वार्म फ्रंट आने की वजह से बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी भी होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें